फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शैतानी साजिश: युवकों ने अंधविश्वास की आड़ में छात्रा संग किया दुष्कर्म, मंदिर का पता पूछने आए थे 'शैतान'

Thu, 17 Apr 2025 04:28 PM IST
श्याम जी. संवाद न्यूज एजेंसी, बल्लभगढ़ (फरीदाबाद)

सार

बल्लभगढ़ में अंधविश्वास का सहारा लेकर दो युवकों ने छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। पीड़िता किसी तरह अपनी जान बचाकर भाग निकली। पुलिस ने मेडिकल पुष्टि के बाद आरोपियों की तलाश शुरू की है।
विज्ञापन
सामूहिक दुष्कर्म। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फरीदाबाद के बल्लभगढ़ में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एनीमेशन ग्राफिक्स की पढ़ाई करने वाली एक छात्रा के साथ दो युवकों ने कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने छात्रा को सम्मोहित करने के लिए अंधविश्वास का सहारा लिया और उसे डराकर वारदात को अंजाम दिया।

विज्ञापन


पीड़िता ने अपनी शिकायत में बताया कि 15 अप्रैल को सुबह करीब 10 बजे वह और उसकी सहेली बल्लभगढ़ बस अड्डे के पास शराब ठेके के नजदीक खड़ी थी, तभी एक 25 वर्षीय युवक, जिसने सफेद-लाल चेकदार शर्ट और नीली जींस पहनी थी, उनके पास आया। उसने पहले शीतला माता मंदिर और फिर हनुमान मंदिर का रास्ता पूछा। दोनों ने अनभिज्ञता जताई। इसके बाद एक अन्य युवक, जिसकी उम्र 20-22 साल थी और जिसने सफेद शर्ट, नीले छापे वाली पैंट पहनी थी, वहां पहुंचा। 

मोबाइल फोन छीन लिए
पहले युवक ने एक कागज में आग जलाई और दोनों छात्राओं के हाथों में गेंदे का फूल, पीपल का पत्ता और पत्थर थमा दिया। उसने धमकी दी कि इन्हें नदी में नहीं बहाया तो उनकी जान चली जाएगी। इसके बाद, दोनों को पैदल अग्रवाल कॉलेज के पास ले जाया गया। वहां पीड़िता की सहेली को डराकर फूल, पत्थर और पत्ता वापस बस अड्डे पर रखने के लिए भेज दिया गया और दोनों के मोबाइल फोन छीन लिए गए। 

आरोपियों ने नहर के पास ले जाकर किया दुष्कर्म
पीड़िता को एक ऑटो में बिठाकर आगरा नहर के पास गंदा नाला क्षेत्र में ले जाया गया। वहां आरोपियों ने कहा कि फूल, पत्थर और पत्ता पीपल के पेड़ की जड़ में रखना है, वरना उसे और उसकी सहेली को जान से मार देंगे। इसके बाद, दोनों ने उसे जंगल में एक पीपल के पेड़ के पास ले जाकर उसके हाथ-पैर पकड़े, कपड़े उतारे और दुष्कर्म किया। इस दौरान, एक फोन कॉल आने पर आरोपी फोन बंद करने में व्यस्त हो गए। मौके का फायदा उठाकर पीड़िता भागकर सड़क पर पहुंच गई, जबकि दोनों आरोपी जंगल की ओर फरार हो गए।
विज्ञापन

पुलिस कार्रवाई और मेडिकल जांच
पीड़िता का सिविल अस्पताल, फरीदाबाद में मेडिकल परीक्षण कराया गया, जिसमें दुष्कर्म की पुष्टि हुई। पुलिस ने घटनास्थल का फॉरेंसिक साइंस टीम से निरीक्षण करवाया और शिकायत में बताए गए रास्तों के सीसीटीवी फुटेज प्राप्त किए। थाना शहर बल्लभगढ़ और अपराध शाखा ऊंचा गांव की टीमें आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही हैं। 

स्थानीय लोगों में आक्रोश
यह घटना अंधविश्वास और अपराध के गठजोड़ को उजागर करती है, जिसने स्थानीय लोगों में आक्रोश पैदा कर दिया है। पुलिस ने पीड़िता की पहचान गोपनीय रखी है और जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी का दावा किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें