फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: शराब पी रहे लड़कों ने स्कूटी सवार पर किया जानलेवा हमला, प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नई दिल्ली। शाहदरा जिले के गीता कॉलोनी इलाके में शराब पी रहे चार लड़कों ने स्कूटी सवार युवक हर्षदीप पर रॉड से जानलेवा हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल पीड़ित को पास के हेडगेवार अस्पताल में ले जाया गया, जहां से उसे जीटीबी अस्पताल में रेफर कर दिया गया। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
जानकारी के मुताबिक हर्षदीप अपने परिवार के साथ गीता कॉलोनी इलाके में रहता है। उसने बताया कि 26 जुलाई की रात करीब 11 बजे वह अपनी स्कूटी से घर आ रहा था। रानी गार्डन के पास चार लड़के शराब पी रहे थे। एक के हाथ में रॉड थी। आरोपी ने रॉड से उसकी स्कूटी के टायर पर मारा। जिससे वह सड़क पर गिर गया। फिर अन्य आरोपियों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। रॉड, पंच, और डंडे से उसपर हमला कर दिया। पीड़ित के शोर मचाने पर सभी आरोपी वहां से भाग गए। वहां से गुजर रहे उसके पड़ोसी हरदीप ने घटना की जानकारी उसके परिवार वालों को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर पहुंचे परिवार वालों ने पुलिस को घटना की जानकारी देकर उसे हेडगेवार अस्पताल लेकर गए। गंभीर चोट होने की वजह से डॉक्टरों ने उसे जीटीबी अस्पताल रेफर कर दिया। चार दिन बाद अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद पुलिस ने पीड़ित के बयान और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। जिला पुलिस उपायुक्त आरपी मीणा ने बताया कि पुलिस घटनास्थल के आस पास के सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के आधार पर हमलावरों की पहचान कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें