फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भविष्य की दिल्ली तैयार करने में होगी युवाओं की भागीदारी, मास्टर प्लान के लिए मांगे जाएंगे सुझाव

Wed, 16 Sep 2020 04:58 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली    
विज्ञापन
demo pic - फोटो : PTI
विज्ञापन

भविष्य की दिल्ली के लिए मास्टर प्लान-2041 के लिए दिए जाने वाले सुझावों की कड़ी में युवा वर्ग को भी जोड़ा जाएगा। इसके तहत दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) द्वारा युवा वर्ग के विचारों को जानने के लिए युवा सभाओं का आयोजन किया जाएगा। इसमें युवा  अपने सुझाव प्राधिकरण को दे सकेंगे।

विज्ञापन


दरअसल, मास्टर प्लान-2041 के लिए डीडीए द्वारा लगातार ऑनलाइन बैठकों का आयोजन किया जा रहा है। इसमें विभिन्न आरडब्लूए, मार्केट एसोसिएशन और स्टेकहोल्डर द्वारा चर्चा की जा रही है। इसमें लोगों के मुद्दों को लेकर विचार-विमर्श हो रहा है, जिससे मास्टर प्लान को बेहतर समझ के साथ तैयार करने में आसानी हो।

इसी को देखते हुए अब दिल्ली के युवाओं को भी इसमें जोड़ा जाएगा। इसके लिए सितंबर और अक्तूबर में परिचर्चा होगी। हालांकि, इसकी शुरुआत 18 सितंबर से हो जाएगी। इसके बाद तीन युवा सभाओं का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए डीडीए द्वारा     http://forms.gle/tW69He5r41Gatu9DA लिंक भी दिया गया है। युवा इस लिंक के माध्यम से खुद को पंजीकृत करा सकते हैं। बैठक के टाइम स्लॉट के साथ आयोजन का लिंक मेल के माध्यम से भी साझा किया जाएगा।
विज्ञापन


25 आयोजन स्थलों की होगी ई-नीलामी
डीडीए द्वारा जल्द ही ई-नीलामी का 10वां चरण शुरू किया जाएगा। इसके तहत राजधानी के 25 आयोजन स्थलों की ई-नीलामी की जाएगी। ई-नीलामी के तहत आवंटन लाइसेंस शुल्क के आधार पर किया जाएगा। इसमें स्वच्छता हरित प्रोटोकॉल और स्वच्छ भारत मिशन के सभी मानकों के पालन का भी ध्यान रखा जाएगा। इसके अलावा डीडीए द्वारा कियोस्क की ई-नीलामी करने की भी योजना है। इसके अतिरिक्त औद्योगिक, संस्थानिक, व्यवसायिक, आवासीय व दुकानें आदि प्लॉट की भी ई-नीलामी की योजना है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें