फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: लूटपाट का विरोध करने पर युवक को चाकू गोदा, हालत गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
-नरेला औद्योगिक क्षेत्र इलाके की घटना, युवक घटना के समय काम से लौट रहा था
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। नरेला औद्योगिक क्षेत्र इलाके में सोमवार रात लूटपाट का विरोध करने पर बदमाशों ने एक युवक पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल 25 साल के शिवम को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर बदमाशों की पहचान करने में जुटी है।
पुलिस के अनुसार घायल शिवम नरेला के भोरगढ़ स्थित जी-7 इलाके का रहता है। वह बवाना सेक्टर-2 स्थित एक फैक्टरी में काम करता है। सोमवार रात वह काम खत्म करने के बाद फैक्टरी से घर लौट रहा था। रास्ते में पहले से तीन बदमाश घात लगाकर बैठे हुए थे। शिवम के वहां पहुंचते ही बदमाशों ने उसे रोक लिया। बदमाशों ने चाकू मारने की धमकी देकर शिवम से लूटपाट करने का प्रयास करने लगे। विरोध करने पर बदमाशों ने उसपर चाकू से तीन चार वार कर दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

घायल करने के बाद बदमाश उससे नकदी और अन्य सामान लूटकर भाग गए। राहगीरों ने शिवम को घायल अवस्था में देखकर पुलिस को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तब तक घायल शिवम को उसके मामा राम भरोसे ई-रिक्शा से सत्यवादी राजा हरिश्चंद्र अस्पताल ले जा चुके थे। वहां पहुंचने पर पुलिस को पता चला कि शिवम बयान देने की हालत में नहीं है। डॉक्टरों के मुताबिक उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस मामला दर्ज कर घटनास्थल के आस पास के इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे की मदद से बदमाशों की पहचान करने में जुटी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें