फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: कहासुनी में बीच बचाव करने पर युवक को चाकू गोदा, हालत गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
-जहांगीरपुरी इलाके की घटना, घायल युवक का अस्पताल में चल रहा है इलाज
विज्ञापन

-पुलिस ने हत्या का प्रयास का मामला दर्ज किया, हमला करने वाले आरोपी की तलाश में जुटी
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। जहांगीरपुरी इलाके में कहासुनी के दौरान बीच बचाव करना एक युवक को भारी पड़ गया। अज्ञात युवक ने इजहार पर चाकू से हमला कर दिया। पेट और सीने में चाकू लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से लोक नायक अस्पताल में रेफर कर दिया गया। पीड़ित की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने हत्या का प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक इजहार अपने दो भाइयों और भाभी के साथ जी ब्लॉक जहांगीरपुरी इलाके में रहता है। वह रंगाई पुताई का काम करता है। इजहार के छोटे भाई फतेह ने बताया कि शनिवार दोपहर इजहार भाई से मिलने के लिए जा रहा था। इसी दौरान उसने अपनी मकान मालकिन को एक युवक से कहासुनी करते देखा। बच्चे को लेकर उनके बीच कहासुनी हो रही थी। इजहार ने बीच बचाव किया और वहां से जाने लगा। आरोप है कि कुछ दूर जाने पर अज्ञात युवक ने इजहार को रोक लिया और उसपर चाकू से हमला कर दिया। पेट और सीने में चाकू लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना को अंजाम देकर आरोपी वहां से भाग गया। परिजनों ने घायल इजहार को बाबू जगजीवन राम अस्पताल पहुंचाया। जहां प्राथमिक इलाज के बाद उसे लोक नायक अस्पताल में रेफर कर दिया गया। उत्तर पश्चिम जिला पुलिस उपायुक्त आकांक्षा यादव ने बताया कि घटना दोपहर करीब 3.30 बजे हुई। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस अस्पताल पहुंची और पीड़ित के बयान और मेडिकल रिपोर्ट के मुताबिक हत्या का प्रयास का मामला दर्ज कर लिया। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की जांच कर आरोपी की पहचान करने में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें