फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: झपटे गए मोबाइल मांगने पर युवक को चाकू गोदा, हालत गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
-मंगोलपुरी इलाके की घटना, प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस कर रही जांच
विज्ञापन

नई दिल्ली। मंगोलपुरी इलाके में झपटा गया मोबाइल फोन वापस मांगने पर बदमाशों ने एक युवक को चाकू गोद कर घायल कर दिया। घायल अनीश कुमार फिलहाल राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। दरअसल, अनीश के रिश्तेदार से चलती बस पर बदमाशों ने मोबाइल फोन झपट लिया था, जिसके बाद अनीश घटनास्थल पर पहुंचा था। प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है।
मंगोलपुरी थाने में दर्ज प्राथमिकी में हैदरपुर के अशोक पासवान ने बताया कि पांच अप्रैल को उनके जीजा दुर्गानंद मंगोलपुरी फ्लाईओवर से बस पर चढ़े। उसी स्टॉप से बस पर चढ़े तीन लड़कों ने उनसे फोन झपट लिया। इसके बाद दुर्गानंद भी तीनों के साथ नीचे उतर गए और फोन कर अशोक को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही अशोक अपने साले अनीश के साथ वहां पहुंचे। इसी दौरान एक बदमाश ने चाकू निकालकर अनीश के पेट में गोद दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस अस्पताल पहुंची। जहां पता चला कि अनीश बयान देने की हालत में नहीं है। इसके बाद अशोक के बयान पर मामला दर्ज किया गया। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें