नई दिल्ली । जामिया मिल्लिया इस्लामिया ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 में यूजी/पीजी/डिप्लोमा/पीजी डिप्लोमा/एडवांस डिप्लोमा/सर्टिफिकेट कोर्स में दाखिले के लिए एक बार फिर से आवेदन की तारीख बढ़ा दी है। सोमवार को जारी सूचना के अनुसार छात्र अब 10 अप्रैल तक https://admission.jmi.ac.in/ लिंक पर जाकर आवेदन कर सकेंगे। जामिया ने आने वाले शैक्षणिक सत्र के लिए 30 नए पाठ्यक्रम शुरू किए हैं। इस बार किसी भी पाठ्यक्रम में फीस की बढ़ोतरी नहीं की गई है। ब्यूरो