फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोविंदपुरी में मामूली विवाद पर युवक को गोली मारी, गंभीर

Sun, 24 Nov 2019 07:15 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन

दक्षिण-पूर्व दिल्ली के गोविंदपुरी इलाके में सड़क पर मामूली कहासुनी के बाद समीर बेग उर्फ हनी (24) को पड़ोस में रहने वाले युवकों ने गोली मार दी।

विज्ञापन


उसे एम्स ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर है। समीर के भाई ने आरोप लगाया है कि महज कार टच हो जाने पर पड़ोसी नूरी ने अपने साथियों के साथ वारदात की है। उस पर पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।

पुलिस के मुताबिक, गली नंबर-8, गोविंदपुरी में परिवार के साथ रहने वाले हनी की मोबाइल शॉप और बड़े भाई शाहनवाज बेग उर्फ सनी (29) के साथ पेपर कटिंग का कारोबार है। शाहनवाज ने बताया कि शुक्रवार रात करीब 9:30 बजे वह अपने दोस्त पंकज बंसल के साथ बुलेट बाइक से ट्रांजिट कैंप जा रहा था। 
विज्ञापन


पीछे समीर स्विफ्ट डिजायर कार से आ रहा था। सी-लाल चौक के पास अचानक पड़ोसी युवक चेतन और सूरज से उसकी कहासुनी हो गई। शाहनवाज का आरोप है कि समीर की स्विफ्ट व चेतन की सियाज कार आपस में टच हो गई थीं।
विज्ञापन


चेतन ने अपने चाचा नूरी, दोस्त असलम व अन्य को बुला लिया। शाहनवाज ने बीच-बचाव का प्रयास किया तो वे समीर को पीटने लगे। नूरी ने समीर पर दो गोलियां चलाईं, जिनमें से एक उसके सीने में लगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें