फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्पताल के सामने कार की टक्कर से गई 10 माह के मासूम की जान

Sun, 24 Nov 2019 07:05 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
विज्ञापन
जीटीबी अस्पताल
विज्ञापन

गुरु तेग बहादुर (जीटीबी) अस्पताल के गेट पर बेलगाम वैगनआर कार ने स्कूटी पर मां और चाचा के साथ मौजूद 10 माह के मासूम अरबाज को टक्कर मार दी। इसके बाद कार चालक गोकुलपुरी निवासी रविंद्र (30) ने भागने की कोशिश की, लेकिन लोगों ने पीछा कर उसे दबोचकर पुलिस को सौंप दिया। हादसे में अरबाज के चाचा जावेद उर्फ जब्बू (26) के पैर में फ्रेक्चर हो गया है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, गाजियाबाद के शहीद नगर में अरबाज पिता मोहम्मद अरशद, मां मल्का, एक भाई, दो बहनों और चाचा जावेद के साथ रहता था। अरशद का गारमेंट्स का कारोबार है। कुछ दिन से अरबाज को निमोनिया था। शुक्रवार सुबह मल्का देवर जावेद के साथ स्कूटी पर उसे लेकर जीटीबी अस्पताल गई थीं। 

अस्पताल के गेट पर एक वैगनआर कार ने बैक करते हुए जावेद की स्कूटी को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से जावेद और मल्का नीचे गिरे। मल्का के हाथ से अरबाज छूटकर नीचे गिर गया। उसे जीटीबी अस्पताल की इमरजेंसी में ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें