फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में अपराधः रोडरेज में युवक की गोली मारकर हत्या, आरोपी फरार

Fri, 26 Jun 2020 05:43 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

  • वीथ्रीएस मॉल के पास बाइक सवार बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम
  • युवक की कार के पीछे से हार्न बजा रहे थे आरोपी, मना करने पर चला दी गोली
  • गोली चालक सीट के बराबर में बैठे युवक को छूते हुए चालक के सीने में लगी, मौत
विज्ञापन
सोमेश छाबड़ा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रीत विहार इलाके में बाइक सवार बदमाशों ने रोडरेज में कार सवार एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक की शिनाख्त सोमेश छाबड़ा के रूप में हुई है। वारदात के समय सोमेश अपने दो दोस्तों के साथ आई-20 कार से कनॉट प्लेस घूमने जा जा रहा था। 

विज्ञापन


इस बीच बाइक सवार दो युवकों से उसका विवाद हो गया। बाइक के पीछे बैठे युवक ने चालक की बराबर वाली सीट पर बैठे सोमेश के दोस्त शिवम पर बदमाशों ने गोली चला दी। गोली शिवम को छूते हुए कार चला रहे सोमेश के सीने में जा लगी। दोनों को मैक्स अस्पताल ले जाया गया, जहां सोमेश को मृत घोषित कर दिया गया। 

वहीं प्राथमिक उपचार के बाद शिवम को छुट्टी दे दी गई। वारदात के बाद बाइक सवार आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस हत्या का मामला दर्ज कर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपियों की पहचान करने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक सोमेश अपने परिवार के साथ मानसरोवर पार्क इलाके में रहता था। परिवार में माता-पिता व अन्य सदस्य हैं। सोमेश एक निजी कंपनी में नौकरी करता था। बुधवार रात को सोमेश अपने दोस्त शिवम व राहुल के साथ घूमने के लिए अपनी कार से निकला था। कार सोमेश चला रहा था। 

शिवम उसके बराबर में बैठा हुआ था। वीथ्रीएस मॉल के पास पहुंचने पर अचानक पीछे से बाइक सवार दो युवक आगे निकलने के लिए कार को हॉर्न देने लगे। आगे बैठे शिवम ने हॉर्न बजाने से मना किया और सोमेश ने कार आगे बढ़ा दी। इस बीच बाइक सवार लड़कों ने कार को ओवरटेक कर शिवम पर गोली चला दी।

गोली शिवम के जबड़े को छूती हुई सोमेश के सीने में जा लगी। कार अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर पर चढ़ गई। आरोपी युवक मौके से फरार हो गए। कार की पिछली सीट पर बैठे राहुल ने मामले की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने सोमेश और शिवम को आस्पताल पहुंचाया, जहां सोमेश को मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें