उत्तरी दिल्ली के वजीराबाद इलाके में सोमवार सुबह बोरे में एक युवक की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। राहगीरों ने बोरे में शव देखा तो मामले की सूचना पुलिस को दी। खबर मिलते ही पुलिस के अलावा क्राइम टीम और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची। जांच के बाद शव को मोर्चरी सुरक्षित रखवा दिया गया है। आसपास के थानों में पता कर मृतक की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस अधिकारी ने बताया कि शव बुराड़ी पुश्ता रोड से बरामद हुआ। ऐसा लगता है कि किसी ने रात को शव को ठिकाने लगाया। बोरे से मृतक के पैर बाहर निकले हुए थे। उसे देखकर लोगों को बोरे में शव होने का पता चला। पुलिस हत्या का मामला दर्ज कर छानबीन कर रही है।