फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: किशनगढ़ में युवक की गोली मारकर हत्या, गैंगवार की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत के लिए उपयोगी
विज्ञापन


जेल से कुछ समय पहले ही बाहर आया था अश्विनी, काला जठेड़ी से संबंध की सूचना
संवाद न्यूज एजेंसी

नई दिल्ली।
किशनगढ़ इलाके में शुक्रवार देर रात बदमाशों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। पहचान अश्विनी के तौर पर हुई है। पुलिस के मुताबिक, अश्विनी का आपराधिक रिकॉर्ड है। उसके खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास और लूट समेत कई मामले दर्ज हैं। वह कुछ समय पहले ही जेल से बाहर आया था। पुलिस को आशंका है कि वारदात गैंगवार से जुड़ी हो सकती है। किशनगढ़ थाना पुलिस को रात करीब 12:53 बजे कम्युनिटी सेंटर के पास कार मार्केट में एक युवक को गोली लगने की सूचना मिली। पुलिस मौके पर पहुंची तो वहां अश्विनी खून से लथपथ हालत में पड़ा मिला। वह उसे तत्काल फोर्टिस अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी में सुरक्षित रखवा दिया है।
विज्ञापन




डीसीपी अमित गोयल ने बताया कि जांच में सामने आया है कि अश्विनी मूलरूप से सोनीपत का रहने वाला था और फिलहाल किशनगढ़ में किराये के मकान में रह रहा था। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, उस पर हत्या, हत्या के प्रयास और लूट सहित कई आपराधिक मामले पहले से दर्ज थे। उसके गैंगस्टर काला जठेड़ी गिरोह से जुड़े लोगों के संपर्क में होने की जानकारी मिली है। इसी वजह से पुलिस गैंगवार के एंगल को भी जांच में शामिल कर रही है। वारदात के बाद पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। जांच टीम इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें