अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली फायर सर्विस ने एक साथ 13 रेडियो टेलीफोन ऑपरेटरों (आरटीओ) का तबादला कर उन्हें मुख्यालय स्थित फायर कंट्रोल रूम में तैनात किया है। सभी कर्मचारियों को वर्तमान तैनाती वाले फायर स्टेशनों से तत्काल कार्यमुक्त होकर नई जिम्मेदारी संभालने के निर्देश दिए गए हैं। तबादला आदेश के तहत रूप नगर, गोकलपुर, द्वारका, नेहरू प्लेस, नजफगढ़, गीता कॉलोनी, मथुरा रोड, मंगोलपुरी और मोती नगर समेत विभिन्न फायर स्टेशनों में तैनात आरटीओ को मुख्यालय भेजा गया है।