बरेली निवासी सुषमा ने बताया कि उनकी शादी रजापुर निवासी युवक से हुई थी। पति के दूसरी महिला से संबंध हैं। जिसका वह विरोध करती है। दो दिन तक पति जब घर नहीं आया तो उसने इस पर आपत्ति दर्ज कराई। इसी बात को लेकर पति से कहासुनी हो गई थी।
इसके बाद पति बोतल में पेट्रोल लाया और आग लगा दिया। किसी तरह उसने भागकर जान बचाई। आग से घर का पूरा सामान जल गया। एसीपी कविनगर अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।