फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता की पिटाई से आहत होकर युवक ने फेसबुक लाइव कर खुद को लगाई आग  

Sun, 13 Oct 2019 03:55 AM IST
Mohit Mudgal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
demo pic - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

दबंगों के पिता की पिटाई करने और परिवार को लगातार मिल रही धमकियों से आशु बेहद आहत था। इसके बाद भी पुलिस के कार्रवाई नहीं करने पर उसने प्रेम नगर थाने में फेसबुक लाइव कर खुद को आग लगा ली थी। यह खुलासा उसके पिता यादराम ने किया है। शनिवार को यादराम ने पुलिस को एक और शिकायत दी है। इसमें उसने युवकों के साथ उनके पिता पर भी संगीन आरोप लगाए हैं। उधर, सफदरजंग अस्पताल में भर्ती आशु की हालत अब भी नाजुक है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, प्रेम नगर के प्रवेश नगर निवासी आशु दशहरे के दिन पिता यादराम के साथ मेला देखने जा रहा था। भीड़भाड़ में आशु का कंधा अमनदीप और हरदीप से टकरा गया। इससे अमनदीप के हाथ से गिरकर मोबाइल टूट गया था। दोनों युवकों ने आशु और उसके पिता से मारपीट की। आशु ने प्रेम नगर थाने में इसकी शिकायत की। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की।

यादराम ने बताया कि दोनों आरोपी और उनका पिता परिजनों को हत्या की धमकी दे रहे थे। आशु ने जांच अधिकारी हवलदार संदीप को जानकारी देनी चाही, लेकिन उसने आशु का फोन नहीं उठाया। शुक्रवार को आरोपी युवकों ने अपमानजनक टिप्पणी की तो आशु भावुक हो गया। इसके बाद वह थाने पहुंचा और खुद को आग लगा ली। 
विज्ञापन


इलाके के लोगों ने थाने पर किया प्रदर्शन 

घटना से गुस्साए आशु के परिवारवालों के साथ इलाके के लोग शनिवार को प्रेम नगर थाने पहुंचे और प्रदर्शन किया। प्रदर्शन कर रहे लोग इस घटना के दोषियों के खिलाफ जल्द से जल्द कार्रवाई की मांग कर रहे थे। थाने पर पहुंचे सैकड़ों लोगों को पुलिस ने पहले ही बेरीकेड लगाकर रोक दिया था। बाद में आशु के पिता ने पुलिस को शिकायत दी। वहां पहुंचे जिले के आला पुलिस अधिकारियों ने लोगों को शांत कराया और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन दिया। 

अस्पताल में हालत अब भी नाजुक

शुक्रवार को आशु खुद पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर थाने पहुंचा। फेसबुक लाइव कर उसने पुलिस की ओर से कोई कार्रवाई नहीं होने की बात कही और फिर अपने ऊपर ज्वलनशील पदार्थ डालकर थानेे के अंदर गया। उसने ड्यूटी ऑफिसर से हवलदार संदीप के बारे में पूछा। संदीप के छुट्टी पर होने की बात सुनकर आशु ने खुद को आग लगा ली। बुरी तरह झुलसने के बाद थाने में मौजूद पुलिसकर्मियों ने आग बुझाई और उसे संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया। तबीयत बिगड़ने के बाद उसे सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहां आशु की हालत अब भी नाजुक बनी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें