फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: डेढ़ सौ रुपये नहीं देने पर युवक की हत्या, नशे का आदी था आरोपी, लूट का विरोध करने पर उतारा मौत के घाट

Sat, 22 Apr 2023 08:28 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला ब्यूरो, दिल्ली

सार

नशेड़ी को स्मैक के लिए डेढ़ सौ रुपये की जरूरत थी। जिसको पूरा करने के लिए उसने एक युवक से लूटपाट की कोशिश की, लेकिन युवक ने उसे थप्पड़ मार दिया। 
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के खजूरी खास इलाके में एक नशेड़ी ने नशे की लत को पूरा करने के लिए एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी। नशेड़ी को स्मैक के लिए डेढ़ सौ रुपये की जरूरत थी। जिसको पूरा करने के लिए उसने एक युवक से लूटपाट की कोशिश की, लेकिन युवक ने उसे थप्पड़ मार दिया। गुस्साए नशेड़ी ने युवक पर ताबड़तोड़ हमला कर उसे घायल कर दिया और पर्स लूटकर फरार हो गया। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की मदद से आरोपी की पहचान की और उसे कश्मीरी गेट इलाके से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से मृत युवक का पर्स, डीटीसी पास एटीएम कार्ड बरामद कर लिया।

विज्ञापन

 

13 अप्रैल को वरुण (27) अपनी बीमार बहन से मिलने के लिए खजूरी खास इलाके में गया था। जहां एक बदमाश ने उससे लूटपाट की कोशिश की। विरोध करने पर बदमाश ने चाकू मार कर उसे घायल कर दिया। वहां से गुजर रहे करण नाम के एक युवक ने उसे पास के अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चार घंटे इलाज के बाद उसने दम तोड़ दिया। वरुण ने हमलावर के बारे में ज्यादा कुछ नहीं बता पाया। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की।


शुरुआती जांच में पता चला कि मृतक का पर्स गायब है। पुलिस ने हत्या के पीछे लूट की आशंका को लेकर जांच शुरू की। पुलिस ने इलाके के सभी सीसीटीवी फुटेज खंगाले। एक-एक कर पुलिस ने दर्जनों लोगों से पूछताछ कर प्रदीप मिश्रा को आरोपी के तौर पर पहचान की और उसकी तलाश शुरू की। आरोपी को सुराग देने वालों को थाना प्रभारी राधेश्याम ने उचित इनाम देने की घोषणा की। जांच में पता चला कि प्रदीप मिश्रा का आपराधिक रिकॉर्ड है। वह साल 2017 में डकैती और झपटमारी के आरोप में गिरफ्तार हो चुका है। उसके खिलाफ 5 आपराधिक मामले दर्ज पाए गए। उसका अंतिम पता लोनी, गाजियाबाद में था। पुलिस टीम वहां पहुंची। वहां उसकी दादी रहती हैं। 

विज्ञापन

दादी ने बताया कि पिछले 3 साल से उसने प्रदीप को नहीं देखा था। दादी के बताए पता पर पुलिस नांगलोई पहुंची। जहां प्रदीप का परिवार रहता था। परिवार वालों ने दो साल से उसे नहीं देखने की बात कही। पुलिस को पता चला कि प्रदीप मिश्रा ड्रग एडिक्ट है और मरघट वाले बाबा हनुमान मंदिर कश्मीरी गेट में आवारागर्द की तरह रहता है। उसके बाद पुलिस ने उसे वहां से गिरफ्तार कर लिया। उसने बताया कि नशे की लत को पूरा करने के लिए उसे डेढ़ सौ रुपये की जरूरत थी। लूटपाट का विरोध करने पर उसने युवक की हत्या कर दी।


शादी टूटने के बाद नशे का आदी हो गया आरोपी

जांच में पता चला कि 26 साल का प्रदीप मिश्रा मूलत: सरस्वती विहार नईपुरा लोनी गाजियाबाद का रहने वाला है। उसका परिवार नांगलोई में रहता था। वह एक अच्छे परिवार से ताल्लुक रखता है। उसके पिता का नांगलोई में मोजे बनाने की एक यूनिट हैं। उसका छोटा भाई दिल्ली विश्वविद्यालय में द्वितीय वर्ष का छात्र है। उसकी छोटी बहन बीटेक कर रही है। उसका दूसरा भाई अमेज़न में काम करता है। नशे की लत के चलते परिवार ने उसे छोड़ दिया। परिवार वालों ने बताया कि प्रदीप नौवीं कक्षा तक पढ़ा है। वह पिता के कारोबार में हाथ बंटाता था। 2017 में उसकी शादी टूट गई। उसके बाद वह ड्रग एडिक्ट हो गया। उसे दिन के समय 300 रुपये के ड्रग की जरूरत होती थी। इसके लिए वह छोटा मोटा काम जैसे शादी के रिसेप्शन में वेटर का काम करता था लेकिन बाद में लूटपाट करने लगा। घटना वाले दिन उसके पास 150 रुपये थे, लेकिन उसे ड्रग के लिए कुल तीन सौ रुपये चाहिए थे। इसलिए उसने लूटपाट की कोशिश की।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें