फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: रंजिश में ईंट-पत्थर मारकर युवक की हत्या, चार गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
डीडीए एलआईजी फ्लैट के गेट के पास वारदात को दिया अंजाम
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
नई दिल्ली। महेंद्र पार्क के रामगढ़ इलाके में मंगलवार को डीडीए एलआईजी फ्लैट के गेट के पास रंजिश के चलते विजय प्रकाश उर्फ सोनू की ईंट-पत्थर मारकर हत्या कर दी गई। हमले के आराेपी सोनू नाम के दो लड़के, सुमित व राहुल उर्फ सिकंजी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है और एक नाबालिग को हिरासत में लिया है।

पुलिस उपायुक्त आकांक्षा यादव ने बताया कि पीसीआर कॉल मिलते ही टीम मौके पर पहुंची और घायल को बाबू जगजीवन राम अस्पताल ले गई, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। महेंद्र पार्क थाने में हत्या की प्राथमिकी दर्ज होने के बाद सीसीटीवी फुटेज और मुखबिरों की मदद से आरोपियों को पकड़ा गया। एक आरोपी अभी भी फरार है।
विज्ञापन
विज्ञापन



भलस्वा डेयरी में मकान बनवाना किया था शुरू

विजय के जीजा राजा का आरोप है कि उनके साले का मुख्य आरोपी से पुराना झगड़ा चल रहा था। इसी वजह से उसने जहांगीरपुरी का मकान बेचकर भलस्वा डेयरी में नया मकान बनवाना शुरू किया था। राजा के अनुसार, विजय जहांगीरपुरी से खाना लेकर लौट रहे थे। रास्ते में पुराने दुश्मन से मुलाकात हो गई। आरोपियों ने उन्हें अकेला देखकर घेर लिया और ईंट-पत्थरों से हमला बोल दिया। राजा ने मुख्य आरोपी पर सट्टा चलाने का आरोप लगाते हुए पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें