फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Double Murder: पड़ोसी युवक से बीवी की नजदीकियों के शक में दोनों को मार डाला, शव के पास बैठा रहा आरोपी

Thu, 13 Jul 2023 07:28 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

मौके पर छानबीन के दौरान पुलिस को पता चला कि पड़ोसी रंजीत की हत्या आरोपी युवक इमरान ने ही की है। पुलिस ने इमरान से पूछताछ की। उसने बताया कि रंजीत उसके पड़ोस में रहता था। वह अविवाहित था और उसने पत्नी को रंजीत के साथ अक्सर फोन पर बातचीत करते देखा था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के साउथ रोहिणी के मंगोलपुर कलां इलाके में गुरुवार सुबह एक ई-रिक्शा चालक ने घर में घुसकर पड़ोसी युवक की कैंची से ताबड़तोड़ वार कर हत्या कर दी। इसके बाद वह घर पहुंचा और पत्नी की चुन्नी से गला घोंटकर हत्या कर दी। दोहरे हत्याकांड को अंजाम देने के बाद आरोपी ने खुद ही पुलिस को घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव के पास बैठे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। 

विज्ञापन

आरोपी ने बताया कि उसे पड़ोस के युवक के साथ पत्नी के संबंध होने का शक था, इसलिए उसने वारदात को अंजाम दिया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है। मृत पड़ोसी की पहचान रंजीत कुमार (22) के रूप में हुई है। जबकि महिला की खुशबू (28) के रूप में हुई है। खुशबू अपने पति इमरान और तीन बच्चों के साथ मंगोलपुर कलां इलाके में रहती थी। इमरान ई-रिक्शा चलाता था। पुलिस अधिकारी ने गुरुवार सुबह 8.09 बजे साउथ रोहिणी थाना पुलिस को मंगोलपुर कलां इलाके में एक युवक की घर में घुसकर कैंची से हमला किए जाने की जानकारी मिली। 

सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। गली और घर में खून बिखरा हुआ था। पूछताछ में पता चला कि घायल रंजीत को उसके परिवार वाले बाबा साहेब अंबेडकर अस्पताल ले गए हैं। पुलिस अस्पताल पहुंची। जहां पता चला कि डॉक्टरों ने रंजीत को मृत घोषित कर दिया है। उसके शरीर पर गहरे जख्म थे। मंगोलपुर कलां का रहने वाला इमरान ने बताया कि उसने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है। पुलिस तुरंत इमरान के घर पहुंची। उसका घर रंजीत के घर के सामने था। 
विज्ञापन

बच्चों को भाई के घर भेजकर दिया वारदात को अंजाम
मौके पर छानबीन के दौरान पुलिस को पता चला कि रंजीत की हत्या इमरान ने ही की है। पुलिस ने इमरान से पूछताछ की। उसने बताया कि रंजीत उसके पड़ोस में रहता था। वह अविवाहित था और इलाके में स्थित एक फैक्टरी में काम करता था। उसने पत्नी को रंजीत के साथ अक्सर फोन पर बातचीत करते देखा था। उसे शक था कि उसकी पत्नी का रंजीत के साथ अवैध संबंध थे। इस बात को लेकर अकसर उसकी अपनी पत्नी से झगड़ा होता रहता था। उसके बाद उसने दोनों की हत्या करने की साजिश रची। उसने अपने बच्चों को नांगलोई में रहने वाले ताऊ के घर भेज दिया। गुरुवार सुबह वह कैंची लेकर रंजीत के घर पहुंचा और उसपर ताबड़तोड़ हमला कर दिया और फिर अपने घर पहुंचकर पत्नी की हत्या कर दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें