फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: सौ रुपये के लेन-देन में युवक ने की दोस्त की हत्या, लोहे के पाइप से किया था हमला, आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Tue, 26 Apr 2022 01:23 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

बाहरी उत्तरी जिला पुलिस उपायुक्त बृजेंद्र यादव ने बताया कि आरोपी की पहचान बिहार के सीवान निवासी मोहम्मद आलम के रूप में हुई है। वह कृष्णा वाटिका स्थित एक टेंट हाउस में काम करता था और वहीं रहता था। 
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्वरूप नगर इलाके में सौ रुपये के लेन-देन को लेकर एक युवक ने अपने दोस्त की हत्या कर दी। पुलिस ने रविवार शाम आरोपी को समयपुर बादली मेट्रो स्टेशन के पास से गिरफ्तार कर लिया। वह घटना के बाद बिहार भाग रहा था। मृतक और आरोपी एक टेंट हाउस में काम करते थे और नशे के आदी थे। 

विज्ञापन


बाहरी उत्तरी जिला पुलिस उपायुक्त बृजेंद्र यादव ने बताया कि आरोपी की पहचान बिहार के सीवान निवासी मोहम्मद आलम के रूप में हुई है। वह कृष्णा वाटिका स्थित एक टेंट हाउस में काम करता था और वहीं रहता था। रविवार सुबह 10.27 बजे पुलिस को कृष्णा वाटिका में एक युवक की हत्या की जानकारी मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा कि मृत युवक के सिर और चेहरे पर चोट के निशान हैं। उसकी पहचान राकेश के रूप में हुई। पूछताछ में पता चला कि राकेश अपने दोस्त आलम और श्याम के साथ रहता था और नशे का आदी था। श्याम ने बताया कि राकेश को आखिरी बार आलम के साथ देखा गया और दोनों पैसे को लेकर बहस कर रहे थे। पुलिस के पास आलम का फोटो नहीं था और पता चला कि उसके पास मोबाइल फोन भी नहीं है। ऐसे में थाना प्रभारी नरेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस की कई टीमें गठित की गईं। 

अलग-अलग जगह टीमें तैनात कीं
दो टीम इलाके में स्थित टेंट मालिकों और श्रमिकों से पूछताछ करने में जुट गई। वहीं बादली मेट्रो स्टेशन, कश्मीरी गेट बस अड्डा और रेलवे स्टेशन पर एक-एक टीम को तैनात किया। देर शाम समयपुर बादली मेट्रो स्टेशन पर पुलिस को देखकर आलम भागने का प्रयास करने लगा, लेकिन पुलिस ने दबोच लिया। पूछताछ में उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया और बताया कि वह बिहार भागने का प्रयास कर रहा था। उसने बताया कि शनिवार रात वह राकेश के साथ वाटिका में मौजूद था। दोनों शराब पी रहे थे और इसी दौरान सौ रुपये के लेन-देन को लेकर कहासुनी हो गई। झगड़े के दौरान आलम लोहे के पाइप से राकेश के चेहरे और सिर पर हमला कर फरार हो गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें