वीडियो में सुखबीर ने कहा है कि उनके परिवार के लोग साइबर ठगी करते हैं। आरोपियों की ओर से उनको परेशान किया जा रहा है। वीडियो में उसने बताया कि आरोपी ने उनकी पत्नी की बहन से भी कुछ दिन पहले 15 हजार रुपये ठग लिए। दो मिनट के वीडियो में युवक ने बताया कि उनके बुजुर्ग पिता को भी आरोपी परेशान करते हैं। उन्हीं से परेशान होकर वह तेजाब डालकर आत्महत्या करने को मजबूर है।
बल्लभगढ़ थाना सदर प्रभारी उमेश कुमार ने बताया कि वीडियो के बारे में जानकारी मिली है। पुलिस की टीम युवक के घर पर गई तो उसके परिवार के लोगों से बातचीत हुई। युवक की पत्नी ने लिखित बयान दिया है कि सुखबीर आए दिन नशे में उनके साथ मारपीट करता है। इसके अलावा उनको जान से मारने की धमकी भी देता है। वहीं पुलिस अभी युवक की तलाश कर रही है।