फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: सांप के डसने से युवक की माैत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पिनगवां।
खंड के नंगला जमालगढ़ (रूपाहेड़ी) गांव में एक दर्दनाक घटना ने पूरे गांव को गमगीन कर दिया। महज 20 वर्षीय समीम पुत्र नवाब की सांप के काटने से मौत हो गई। रात को वह घर से बाथरूम जाने के लिए उठा था। इसी दौरान उसे सांप ने डस लिया। परिजन उसे उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। डॉक्टरों ने समीम को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

मृतक की असमय मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। गांव में भी शोक का माहौल है और हर किसी की जुबान पर यही सवाल है कि यदि समय रहते उपचार मिल जाता तो शायद उसकी जान बच सकती थी। ग्रामीण आजम खान ने बताया कि सांप के काटने के बाद लोगों को बिना समय गंवाए सीधे सरकारी अस्पताल पहुंचना चाहिए। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों से लगातार जागरूक किया जाता है कि जहरीले जीव के काटने पर झाड़-फूंक या घरेलू उपायों के भरोसे नहीं रहना चाहिए, बल्कि तुरंत चिकित्सकीय उपचार लेना चाहिए। उन्होंने अफसोस जताया कि मेवात के कई गांवों में आज भी अंधविश्वास का असर बना हुआ है। लोग झाड़-फूंक और बहकावे में आकर अस्पताल पहुंचने में देरी कर देते हैं, जिससे हर साल कई अनमोल जानें चली जाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें