फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: खाली प्लॉट में भरे पानी में गिरा युवक, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
-प्रेम नगर इलाके की घटना, पुलिस लापरवाही से मौत का मामला दर्ज कर मामले की छानबीन में जुटी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली।
प्रेम नगर थाना इलाके में खाली प्लॉट में भरे बारिश के पानी में गिरने से एक युवक की मौत हो गई। मृतक की शिनाख्त हिमांशु पाल के रूप में हुई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस लापरवाही से मौत का केस कर जांच कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, हिमांशु प्रेम नगर के बृज विहार इलाके में परिवार के साथ रहता था, वह मुंडका स्थित एक फैक्टरी में काम करता था। परिवार वालों ने बताया कि बृहस्पतिवार को वह काम खत्म करने के बाद घर आ रहा था। रात करीब 11 बजे वह सड़क किनारे खाली प्लॉट में भरे पानी में गिर गया। कुछ देर बाद एक पड़ोसी ने उसे पानी में पड़े हुए देखकर घर वालों को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। स्थानीय लोगों ने बतााय कि किराड़ी इलाके में कई खाली प्लॉट में पानी भरा हुआ है, जिससे आए दिन लोगों को हादसे का शिकार होना पड़ रहा है। लोगों ने इन रास्तों पर चारदीवारी देने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें