फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: युवक की ट्रेन से कटकर मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। बादली रेलवे स्टेशन के अंडरपास के पास मंगलवार को करीब 25 से 30 वर्षीय युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। मृतक के पास से कोई पहचान पत्र न मिलने से शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

हरे रंग की शर्ट व नीली जींस पहने युवक का क्षत-विक्षत शव ट्रैक पर मिला, धड़ व पैर अलग हो गए थे। आसपास के लोगों से पूछताछ में कोई सुराग नहीं मिला। रेलवे डीसीपी भरत रेड्डी ने बताया कि दिल्ली व अन्य राज्यों के थानों को सूचना दे दी गई है और आसपास की कॉलोनियों में शिनाख्त के लिए जानकारी जुटाई जा रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें