फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लड़ी लगाते समय युवक की करंट लगने से मौत

Fri, 25 Oct 2019 07:03 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

सोनिया विहार इलाके में दीपावली पर एक परिवार की खुशियां मातम में बदल गई। बृहस्पतिवार सुबह छत पर लाइटिंग के लिए लड़ी लगा रहा युवक घर के सामने से गुजर रही हाईटेंशन विद्युत लाइन की चपेट में आ गया। 

विज्ञापन


जोरदार धमाके के बाद युवक अचेत होकर गिर गया। आनन-फानन में उसे नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की शिनाख्त मनीष कुमार (24) के रूप में हुई है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को ही पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार के सुपुर्द कर दिया। युवक की मौत से घर में कोहराम मचा है। सोनिया विहार थाना पुलिस लापरवाही का मामला दर्ज कर छानबीन कर रही है।

पुलिस के मुताबिक, मनीष परिवार के साथ शिवाजी मोहल्ला, पांचवां पुश्ता, सोनिया विहार में रहता था। इसके परिवार में पिता उमेश सिंह, मां नगीना देवी, दो भाई धर्मवीर और सन्नी के अलावा एक शादीशुदा बहन है। 
विज्ञापन


मनीष पहाड़गंज में एक कंपनी में अकाउंटेंट का काम करता था। बुधवार रात वह दीपावली के लिए लड़ी लेकर आया था। बृहस्पतिवार सुबह करीब 8 बजे वह घर की छत पर चढ़कर नीचे की ओर लड़ी लगाने लगा। 

मनीष के घर के सामने से 11 हजार वोल्ट की लाइन गुजर रही है। मनीष उसकी चपेट में आ गया। अचानक तेज धमाका हुआ और मनीष दूर जा गिरा। अस्पताल ले जाने पर उसे मृत घोषित कर दिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें