फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरीदाबाद: पुलिस एनकाउंटर में एक की मौत और दो फरार, परिजनों ने फर्जी मुठभेड़ दिखाकर मारने का लगाया आरोप

Sun, 17 Sep 2023 02:05 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद

सार

पुलिस की एक गोली युवक की कमर से होते हुए पार निकल गई। आनन-फानन क्राइम ब्रांच की टीम उसे अपने साथ ले आई। परिजनों ने पुलिस पर फर्जी तरीके से मुठभेड़ दिखाकर मारने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के फरीदाबाद में लूटपाट और स्नेचिंग के तीन मामलों में वांछित युवक का पीछा कर रही क्राइम ब्रांच सेक्टर-48 की टीम के साथ हुई मुठभेड़ में युवक की मौत हो गई। आरोपी की पहचान गांव धोज थाना क्षेत्र के गांव पावटा निवासी बबलू उर्फ बल्लू (27 साल) के रूप में हुई है। क्राइम ब्रांच 48 प्रभारी राकेश कुमार की अगुआई में टीम ने रेड की थी।

विज्ञापन


मृतक के चचेरे भाई दिनेश कुमार ने बताया कि बलविंदर अपने दोस्तों के साथ राजस्थान स्थित बाबा मोहन राम के मंदिर से दर्शन कर घर लौट रहा था। देर रात करीब डेढ़ बजे गांव पावटा के शिव मंदिर के सामने पुलिस से मुठभेड़ हुई।

विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता सब सिंह का कहना है बल्लू ने पुलिस पर गोली चलाई थी, बचाव में पुलिस ने भी गोली चला दी। एक गोली बबलू की कमर से होते हुए पार निकल गई। आनन-फानन क्राइम ब्रांच की टीम उसे अपने साथ ले आई। परिजनों ने पुलिस पर फर्जी तरीके से मुठभेड़ दिखाकर मारने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें