फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: दोस्त को नौकरी दिलाने निकला था आर्यन, रास्ते में थम गई सांसें; नंद नगरी में बाइक फिसलने से हादसा

Sun, 01 Nov 2026 02:38 PM IST
Rahul Kumar Tiwari अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली

सार

दिल्ली के नंद नगरी में दोस्त को फ्लिपकार्ट में नौकरी का इंटरव्यू दिलाने जा रहे 20 वर्षीय डिलीवरी बॉय आर्यन की सड़क हादसे में मौत हो गई। बाइक फिसलने से उसका सिर डिवाइडर से टकराया, जबकि दोस्त देव घायल हो गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर-पूर्वी दिल्ली के नंद नगरी इलाके में रविवार सुबह दोस्त को इंटरव्यू के लिए फ्लिपकार्ट के दफ्तर ले जा रहे डिलीवरी बॉय की मौत हो गई। मृतक की शिनाख्त आर्यन (20) के रूप में हुई है। हादसे में आर्यन का दोस्त देव (18) भी जख्मी हो गया। उसे इलाज के लिए राजीव गांधी अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे छुट्टी दे दी गई।

विज्ञापन


पुलिस ने आर्यन का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया है। शुरुआती जांच के दौरान पुलिस को मौके से बाइक फिसलने के निशान मिले हैं। क्राइम टीम व एफएसएल ने मौके का मुआयना किया और साक्ष्य जुटाए। नंद नगरी थाना पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से मामले की छानबीन कर रही है।

उत्तर-पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त राहुल अलवाल ने बताया कि रविवार सुबह करीब 9.55 बजे नंद नगरी थाना पुलिस को खबर मिली कि मेन वजीराबाद रोड, नंद नगरी डिपो के सामने हादसे में बाइक सवार दो युवक जख्मी हुए हैं। खबर मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। तब तक दोनों युवकों को राजीव गांधी अस्पताल ले जाया जा चुका था।
विज्ञापन


अस्पताल पहुंचने पर पता चला कि इलाज के दौरान आर्यन की मौत हो गई जबकि आर्यन का दोस्त देव जख्मी था। उसे प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। छानबीन हुई तो पता चला कि आर्यन अपने बड़े भाई मनीष के साथ ईस्ट गोकलपुर में किराए के मकान में रहता था। वह फ्लिपकार्ट में डिलीवरी बॉय की नौकरी करता था।

वहीं देव परिवार के साथ गली नंबर-29 अमर कालोनी, ज्योति नगर में रहता है और ग्रेजुएशन करना है। देव ने बताया कि उसे किसी नौकरी की जरूरत थी। उसने आर्यन को जब बताया तो उसने फ्लिपकार्ट में नौकरी दिलवाने की बात की। रविवार को दोनों बाइक पर सवार होकर मोहन नगर स्थित फ्लिपकार्ट के दफ्तर देव का इंटरव्यू दिलवाने जा रहे थे।
दोनों ही दोस्तों ने हेलमेट नहीं लगाया था।

इस बीच जैसे ही यह भोपुरा बोर्डर की ओर बढ़े अचानक इनकी बाइक फिसल गई। आर्यन बाइक चला रहा था। सड़क पर दूर तक बाइक फिसलने के टायर के निशान पड़े मिले हैं। आर्यन का सिर सीधा डिवाइडर से टकराया और उसकी मौत हो गई। नंद नगरी थाना पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें