फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: तकनीकों से समाधान विकसित कर रहे युवा, महिला सुरक्षा पर जोर

विज्ञापन
विज्ञापन
तकनीकों से समाधान विकसित कर रहे युवा, महिला सुरक्षा पर जोर
विज्ञापन

महिलाओं की सुरक्षा के लिए एसओएस अलर्ट भेजने वाली स्मार्ट रिंग
-रक्षा कर्मियों के लिए पोर्टेबल जल शुद्धिकरण उपकरण और पीसीओडी से पीड़ित महिलाओं के लिए हेल्दी स्नैक्स


संवाद न्यूज एजेंसी
नई दिल्ली। एक ऐसी अंगूठी जो समस्या में फंसी महिला के लिए एसओएस संदेश भेज सकती है। एक ऐसी हैल्दी स्नैक्स जो पीसीओडी से पीड़ित महिलाओं के लिए लाभकारी हो और एक ऐसा पोर्टेबल वॉटर प्यूरीफायर, जो दूर दराज इलाकों में तैनात रक्षा कर्मियों के लिए पानी को शुद्ध करता हो। कुछ इसी तरह के विचारों को 14 से 22 वर्ष आयु वर्ग के युवाओं ने ‘सैमसंग सॉल्व फॉर टुमॉरो 2026’ कार्यक्रम के साथ साझा किया। यह कार्यक्रम युवाओं को तकनीक आधारित समाधान विकसित कर समाज की वास्तविक समस्याओं का समाधान खोजने के लिए प्रेरित कर रहा है। 14 से 22 वर्ष आयु वर्ग के युवाओं के लिए आयोजित इस पहल में एआई, स्वास्थ्य, शिक्षा, पर्यावरणीय स्थिरता और खेल-तकनीक जैसे विषयों पर नवाचार को बढ़ावा दिया जा रहा है।
दिल्ली फार्मास्युटिकल साइंसेज एंड रिसर्च यूनिवर्सिटी (डीपीएसआरयू) के छात्रों ने रक्षा कर्मियों के लिए पोर्टेबल जल शुद्धिकरण उपकरण, महिलाओं की सुरक्षा के लिए एसओएस अलर्ट भेजने वाली स्मार्ट रिंग और बच्चों के लिए सुरक्षित मेकअप उत्पाद जैसे विचार प्रस्तुत किए। डीपीएसआरयू की छात्रा गौरी शर्मा ने कहा, कि वर्कशॉप ने उन्हें समाज की वास्तविक समस्याओं को समझकर समाधान विकसित करने की दिशा में सोचने का अवसर दिया। वहीं, एमिटी इंटरनेशनल स्कूल के छात्र सुदर्शन कोठारी ने बताया कि डिजाइन थिंकिंग प्रक्रिया ने समस्याओं को नए दृष्टिकोण से देखने और व्यावहारिक समाधान विकसित करने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आयोजकों ने इस वर्ष कार्यक्रम का विस्तार करते हुए देश के 100 शहरों में डिजाइन थिंकिंग वर्कशॉप आयोजित करने की योजना बनाई है। कार्यक्रम के अंत में चयनित शीर्ष चार टीमों को आईआईटी दिल्ली में अपने प्रोजेक्ट विकसित करने के लिए 2 करोड़ रुपये का इनक्यूबेशन ग्रांट दिया जाएगा। साथ ही प्रतिभागियों को मेंटरशिप, प्रोटोटाइपिंग सहायता और इनोवेशन इकोसिस्टम से जुड़ने का अवसर भी मिलेगा। ‘सैमसंग सॉल्व फॉर टुमॉरो 2026’ के लिए आवेदन 3 जुलाई 2026 तक खुले हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें