फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी भरे गड्ढे से मिली युवक की लाश्ा

Thu, 06 Mar 2014 04:23 PM IST
राहुल श्याम/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद के बल्लभगढ़ की अग्रसेन चौक पुलिस चौकी क्षेत्र में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। बृहस्पतिवार सुबह युवक पानी भरे एक गड्ढे में मृत पाया गया।
विज्ञापन


पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। जानकारी के अनुसार बृहस्पतिवार सुबह अग्रसेन चौक पुलिस को सूचना मिली कि एक युवक मोहना रोड पर ऊंचा गांव के निकट चुंगी नंबर-5 के पास पड़ा है।

मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच में पाया कि युवक की मौत हो चुकी है। शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने बीके अस्पताल की मोर्चरी भिजवा दिया। जांच अधिकारी चन्ना राम ने बताया कि युवक की पहचान 24 वर्षीय सुनील के रूप में हुई है।
विज्ञापन


युवक मूल रूप से यूपी के मुरादाबाद का निवासी है, यहां महावीर एन्क्लेव में अपने मां-बाप के साथ रहता था। सुनील के पांच भाई-बहन भी हैं। वह मजदूरी करता था। बताया गया है कि सुनील शराब का आदी था, बुधवार की शाम को वह घर से निकला था लेकिन लौटा नहीं। बृहस्पतिवार सुबह मोहना रोड पर एक पानी भरे गड्ढे में पड़ा मिला।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार शुरुआती जांच में मौत के कारणों का पता नहीं लग सका है, जांच के लिए बिसरा सुरक्षित कर लिया गया है, शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें