फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक ने जहर खाकर डाला वीडियो: एक घंटे में पहुंची पुलिस, लड़का बोला- पत्नी ने कराया गर्भपात...सास भी करती तंग

Wed, 27 Sep 2023 10:59 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, दादरी

सार

वीडियो का पता चलते ही पुलिस टीम जांच कर युवक के घर पहुंची। युवक बेहोशी की हालत में मिला। करीब एक घंटे बाद पहुंची पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्रेटर नोएडा के दादरी के मोहल्ला नादरगंज निवासी युवक ने पत्नी व ससुराल वालों से परेशान होकर जहरीला पदार्थ खा लिया। जहर खाने का वीडियो बनाकर दोस्तों और सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। सोशल मीडिया पर जानकारी मिलने पर पुलिस तुरंत उसके घर पहुंची। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसका इलाज जारी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन

वर्ष 2019 में मोहल्ला नादरगंज निवासी युवक की शादी गाजियाबाद निवासी युवती से हुई थी। मंगलवार को युवक ने पेपर में रखे जहरीला पदार्थ खाने का वीडियो बनाकर दोस्तों और सोशल मीडिया पर डाल दिया। उसने आरोप लगाया है कि उसकी पत्नी ने दो बार गर्भपात कराया। जिसके बाद पत्नी ने गर्भपात कराने का आरोप पति और सास पर लगाकर मारपीट, दहेज की मांग और अन्य संगीन धाराओं में रिपोर्ट दर्ज करा दी। इससे वो काफी परेशान हो गया। पत्नी ने बेटे को जन्म दिया। जिसे लेकर अपने मायके चली गई। आरोप है कि महिला 40 लाख रुपये की मांग कर रही है। युवक ने पत्नी व सुसराल वालों की प्रताड़ना से आत्महत्या करने की बात कही है।
विज्ञापन

वीडियो का पता चलते ही पुलिस टीम जांच कर युवक के घर पहुंची। युवक बेहोशी की हालत में मिला। करीब एक घंटे बाद पहुंची पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसका इलाज चल रहा है। एसीपी सार्थक सेंगर का कहना है कि इस मामले में पीआरबी पुलिस के माध्यम से सूचना मिली। जिस पर तत्काल इलेक्ट्रॉनिक, सर्विलांस और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से पुलिस युवक के घर तक पहुंची और उसे अस्पताल में भर्ती कराकर जान बचाई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें