फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूथ कांग्रेस का संसद घेराव: जंतर-मंतर पर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, महंगाई को लेकर सड़कों पर हजारों कार्यकर्ता

Wed, 20 Dec 2023 02:47 PM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष श्रीनिवास ने कहा कि लोकतंत्र को कुचला जा रहा है। युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ हो रहा है। हम इस तानशाही का डटकर मुकाबला करेंगे, फासीवादी ताकतों और उनके मंसूबों को किसी कीमत पर सफल नहीं होने देंगे। देश की लड़ाई अब युवा लड़ेगा और सत्ता के घमंड को तोड़ेगा।
विज्ञापन
दिल्ली में यूथ कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली में महंगाई को लेकर जंतर मंतर पर यूथ कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन चल रहा है। दिल्ली पुलिस ने संसद घेराव को लेकर बैरिकेडिंग की है। युवा कांग्रेस महंगाई के मुद्दे पर संसद का घेराव करने जा रही है। विपक्षी सांसदों के निलंबन, बेरोजगारी, महंगाई के खिलाफ भारतीय युवा कांग्रेस के हजारों कार्यकर्ता शामिल हुए हैं।

विज्ञापन

प्रदर्शन में शामिल कांग्रेस प्रवक्ता अलका लांबा ने यूथ कांग्रेस के संसद घेराव में देशभर से आए हजारों युवा कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की रक्षा और युवाओं को उनका हक दिलाने के लिए संसद से सड़क तक संघर्ष जारी है।
 
यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष श्रीनिवास ने कहा कि लोकतंत्र को कुचला जा रहा है। युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ हो रहा है। हम इस तानशाही का डटकर मुकाबला करेंगे, फासीवादी ताकतों और उनके मंसूबों को किसी कीमत पर सफल नहीं होने देंगे। देश की लड़ाई अब युवा लड़ेगा और सत्ता के घमंड को तोड़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें