फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: युवक ने तमंचे से खुद की कनपटी पर मारी गोली, आवाज सुनकर कमरे में पहुंची पत्नी और मां देखकर रह गई दंग

Fri, 29 Nov 2024 07:32 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर

सार

बुलंदशहर जिले के खुर्जा में युवक ने तमंचे से कनपटी पर गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। अभी आत्महत्या के कारणों की कुछ जानकारी नहीं मिल सकी है। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।
 
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस और मृतक का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खुर्जा कोतवाली क्षेत्र के हनुमान टीला मोहल्ले में युवक ने तमंचे से कनपटी पर गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। अभी आत्महत्या के कारणों की कुछ जानकारी नहीं मिल सकी है। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की व साक्ष्य जुटाए। 

विज्ञापन


हनुमान टीला मोहल्ला निवासी आशीष शर्मा (36) निजी कार चलाते थे। शुक्रवार शाम करीब साढ़े पांच बजे आशीष घर की पहली मंजिल पर अपने कमरे में मौजूद थे, तभी उन्होंने तमंचे से खुद को ही दाहिनी कनपटी पर गोली मार ली। गोली की आवाज सुनकर उनकी पत्नी व मां कमरे की ओर गए देखा कि आशीष लहूलुहान अवस्था में पड़े थे। 

यह देख परिजन बिलख उठे और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर कोतवाली प्रभारी राजपाल तोमर व अन्य पुलिसकर्मी पहुंच गए। पुलिस टीम लहूलुहान अवस्था में पड़े आशीष को अस्पताल लेकर पहुंची, जहां चिकित्सकों ने आशीष को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस ने घर की जांच पड़ताल की। कहीं भी किसी प्रकार का सुसाइड नोट या संदेश नहीं मिला। इसके बाद परिजनों व रिश्तेदारों से पूछताछ शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


सीओ खुर्जा भास्कर मिश्र का कहना है कि युवक ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या की है। अभी परिवार की ओर से कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। पुलिस आत्महत्या के कारणों की अपने स्तर से जांच कर रही है। घटनास्थल से बरामद तमंचा कब्जे में लिया गया है। जानकारी ली जाएगी कि तमंचा कहां से लाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें