फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: शराब बेचने का विरोध करने पर दबंगों ने लाठी-डंडों से पीटा और किया पथराव, एक युवक घायल; जांज में जुटी पुलिस

Fri, 29 Nov 2024 06:48 PM IST
श्याम जी. संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़

सार

हापुड़ में शराब बेचने का विरोध करने पर आरोपियों ने एक परिवार की लाठी-डंडों से पिटाई कर दी और पथराव भी किया। पथराव में एक युवक गंभीर रूप से भी घायल हुआ है। मोहल्लेवासियों ने कोतवाली में तहरीर दी है।
विज्ञापन
Crime Demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हापुड़ नगर कोतवाली क्षेत्र के फ्रीगंज रोड स्थित मोहल्ला निरासरे सेवा सीमित के लोगों ने एक परिवार पर शराब बेचने का विरोध करने पर लाठी-डंडों से पिटाई व पथराव करने का आरोप लगाया। पथराव में एक युवक गंभीर रूप से भी घायल हुआ है। पीड़ित मोहल्लेवासियों ने कोतवाली में तहरीर दी है।

विज्ञापन


मोहल्लेवासियों ने बताया कि मोहल्ले में रहने वाली एक महिला शराब व आदि गलत काम करती है, जबकि उसके बेटे व दामाद गुंडागर्दी करते रहते हैं। मोहल्लेवासियों के विरोध करने पर मंगलवार की शाम आरोपियों ने मोहल्लेवासियों पर पथराव कर दिया। पथराव में सुरेश नाम का युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन


सीओ जितेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच कराई जा रही है। जांच में दोषी पाए जाने पर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें