अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। मोहन गार्डन इलाके में एटीएम बूथ से रुपये चोरी करते हुए एक युवक को रंगेहाथ पकड़ा गया। दरअसल एटीएम में लगे सीसीटीवी कैमरे के जरिए सुरक्षा कंपनी के कर्मचारी कार्यालय से बूथ की निगरानी रख रहे थे। युवक की हरकत देखकर सुरक्षा कंपनी के कर्मचारी वहां पहुंचे और आरोपी को दबोच लिया। आरोपी एक लोहे की पत्ती की मदद से मशीन से दो सौ रुपये निकालने में सफल हो गया था। आरोपी मेवात निवासी आबिया (27) को पुलिस के हवाले कर दिया गया।
मोहन गार्डन थाने में दर्ज प्राथमिकी में सूरज ने बताया कि आरोपी मोहन गार्डन स्थित एसबीआई एटीएम में चोरी कर रहा था। देखरेख करने वाली कंपनी के कर्मचारी ने आरोपी को रंगेहाथ दबोचा लिया। पुलिस ने सुपरवाइजर सूरज के बयान पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।