अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए निजी स्कूलों की नर्सरी, केजी और पहली कक्षा की आरक्षित आर्थिक पिछड़ा वर्ग (ईडब्ल्यूएस)/वंचित वर्ग(डीजी) और विशेष आवश्यकता वाले बच्चों(सीडब्ल्यूएसएन) श्रेणी की सीटों पर पहला कंप्यूटराइज्ड ड्रॉ दिल्ली सरकार के शिक्षा मंत्री आशीष सूद की मौजूदगी में होगा। पुराना सचिवालय स्थित शिक्षा निदेशालय के कॉन्फ्रेंस हॉल में सोमवार सुबह 11 बजे ड्रॉ आयोजित किया जाएगा। इसमें अभिभावक भी शामिल हो सकेंगे। ड्रॉ की पारदर्शिता के लिए यह कदम उठाया गया है। बता दें कि चयनित उम्मीदवारों के दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया नौ से 22 अप्रैल तक चलेगी।