द्वारका साउथ इलाके में पुलिस ने एक संदिग्ध युवक को पकड़ा है। वह आतंकियों पर सेना की कार्रवाई के विरोध में नारे लगा रहा था। उसके पास से आपत्तिजनक साहित्य व बैनर मिले हैं।
स्थानीय पुलिस के साथ स्पेशल सेल व खुफिया एजेंसी के अधिकारी उससे पूछताछ कर रहे हैं। उसकी पहचान कश्मीर निवासी अमीर अमीन (25) के रूप में हुई है।
दक्षिण पश्चिम जिला के पुलिस उपायुक्त सुरेंद्र कुमार ने बताया कि रविवार सुबह पीसीआर को सूचना मिली कि सेक्टर 9 द्वारका में एक युवक आतंकियों के समर्थन में नारेबाजी कर रहा है।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। जहां लोग एक युवक की पिटाई कर रहे थे। पुलिस उसे हिरासत में लेकर द्वारका साउथ थाने ले गई। युवक ने पूछताछ में बताया कि वह सेक्टर 13 गुड़गांव में रहता है और वहीं की एक कंपनी में काम करता है।