फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Crime: पिटाई का बदला लेने के लिए युवक पर चाकू से हमला, अस्पताल में भर्ती; सभी आरोपी फरार

Wed, 06 Dec 2023 10:23 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

दिल्ली में पिटाई का बदला लेने के लिए एक युवक ने अपने दोस्तों और भाई के साथ मिलकर युवक पर चाकू से हमला कर घायल कर दिया। युवक को गंभीर हालत में जग प्रवेश चंद्र अस्पताल में भर्ती किया गया। जहां से उसे जीटीबी अस्पताल रेफर कर दिया गया। 
विज्ञापन
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हर्ष विहार इलाके में पिटाई का बदला लेने के लिए एक युवक ने अपने दोस्तों और भाई के साथ मिलकर युवक पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में यतीश कुमार नामक युवक बुरी तरह जख्मी हो गया। गंभीर हालत में उसे जग प्रवेश चंद्र अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उसे जीटीबी अस्पताल रेफर कर दिया गया। 

विज्ञापन


पुलिस ने हत्या के प्रयास समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। यतीश कुमार परिवार के साथ सबोला इलाके में रहता है। वह सब्जी मंडी इलाके में काम करता है। उसकी पड़ोसी आकाश से दोस्ती थी। 

आरोप है कि एक सप्ताह पूर्व उसका आकाश से झगड़ा हो गया था। इस दौरान यतीश ने आकाश की पिटाई कर दी थी। मंगलवार को फन्ने खां मोड़ पर आकाश ने यतीश पर चाकू से हमला कर दिया। बाद में सभी फरार हो गए। पुलिस उनकी तलाश कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

लूटपाट करने निकले दो बदमाश गिरफ्तार
वहीं दूसरी तरफ कोतवाली थाने की लाल किला पुलिस चौकी टीम ने लूटपाट के इरादे से घूम रहे दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान करण कुमार उर्फ तरुण और धीरज के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के पास से दो चाकू, एक स्कूटी और अन्य सामान बरामद किया है। 

पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। उत्तरी जिला पुलिस उपायुक्त मनोज कुमार मीना ने बताया कि चौकी इंचार्ज सतेंद्र सिंह व अन्यों की टीम गश्त कर रही थी। इस दौरान लाल किला के पीछे चलो पार्क के पास टीम पहुंची। पुलिस ने संदिग्ध हालात में दो लोगों को घूमते हुए देखा। 

पुलिस को देखते ही आरोपियों ने फरार होने का प्रयास किया। पुलिस ने पीछा कर दोनों को दबोच लिया। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि वह लूटपाट के इरादे से निकले थे। दोनों ही आरोपियों के खिलाफ पहले से मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें