फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: आप का दावा- अस्पताल की बेडशीट खरीदने में भी हुआ घोटाला

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी ने दिल्ली सरकार के कथित 650 करोड़ रुपये के दवा घोटाले को लेकर एक और गंभीर आरोप लगाया है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने बृहस्पतिवार को हुए संवाददाता सम्मेलन में दावा किया कि सरकारी अस्पतालों की बेडशीट खरीद में भी 200 प्रतिशत तक कमीशनखोरी की गई है। उन्होंने इसे बेडशीट घोटाला करार दिया।
भारद्वाज ने आरोप लगाया कि जिस कंपनी ने एम्स को एक बेडशीट 150 रुपये में दी, उसी कंपनी से दिल्ली सरकार ने वही बेडशीट 450 रुपये प्रति पीस की दर से खरीदी। यानी हर बेडशीट पर 300 रुपये अतिरिक्त भुगतान किया गया। उन्होंने दावा किया कि दिल्ली के सरकारी अस्पतालों में करीब 15,500 बेड हैं, जबकि सरकार ने 75 करोड़ रुपये खर्च कर 16.60 लाख से अधिक बेडशीट खरीदीं।
विज्ञापन

भारद्वाज ने कहा- अस्पतालों की वास्तविक जरूरत से कहीं अधिक मात्रा में बेडशीट खरीदकर उन्हें जबरन अस्पतालों को भेजा गया, जिससे लगभग 50 करोड़ रुपये की कथित वित्तीय अनियमितता हुई है। पहले अस्पतालों को अपने स्तर पर खरीदारी करने की अनुमति थी, लेकिन वर्तमान सरकार ने केंद्रीय स्तर पर खरीद की व्यवस्था लागू कर दी। टेंडर प्रक्रिया में कथित रूप से एक ही परिवार की तीन कंपनियों को शामिल कर प्रतिस्पर्धा का दिखावा किया और अंततः एक कंपनी को खरीद का आदेश दे दिया गया।
सौरभ भारद्वाज ने यह भी आरोप लगाया कि दिल्ली के 28 अस्पतालों, 203 डिस्पेंसरियों और 370 आयुष्मान मंदिरों में आउटसोर्स लैब सेवाएं बंद होने के पीछे भी कथित अनियमितताएं हैं।
विज्ञापन


-
बेडशीट खरीद घोटाले की उच्चस्तरीय जांच की मांग
नई दिल्ली। प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने बेडशीट घोटाले की उच्चस्तरीय जांच की मांग की है। उन्होंने उपराज्यपाल चरनजीत सिंह संधू से अपील की कि इस मामले में दोषियों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई के लिए जांच समिति गठित की जाए। यादव ने आरोप लगाया कि पिछली आम आदमी पार्टी सरकार और वर्तमान भाजपा सरकार के कार्यकाल में सरकारी अस्पतालों की खरीद प्रक्रिया में गंभीर अनियमितताएं हुई हैं। मेडिकल उपकरण, दवाओं और अन्य सामान की खरीद में 200 से 500 प्रतिशत तक अधिक कीमतें चुकाकर सरकारी धन का दुरुपयोग किया गया है। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें