फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: पत्नी पर था शक, सोते समय पति का गला घोंटकर की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहदरा के जगतपुरी की वारदात, पुलिस ने आरोपी पत्नी को किया गिरफ्तार
विज्ञापन

सात महीने पहले हुई थी शादी, वारदात से पहले दोनों के बीच हुआ था झगड़ा
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। शाहदरा के जगतपुरी में बृहस्पतिवार तड़के सोते हुए अलीशा (20) नाम की महिला ने अपने पति मुस्तकीम उर्फ साहिल (20) की चुन्नी से गला घोंटकर हत्या कर दी। साहिल अलीशा पर शक करता था। दोनों का इसी बात पर झगड़ा भी होता रहता था। बुधवार रात भी दोनों के बीच हाथापाई हुई थी।
वारदात के कुछ ही घंटे बाद पुलिस ने अलीशा को एक गुरुद्वारे के पास से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी से पूछताछ की जा रही है। शाहदरा जिला पुलिस उपायुक्त राजेंद्र प्रसाद मीणा ने बताया कि साहिल अपने परिवार के साथ जगतपुरी स्थित रशीद मार्केट में रहता था। उसके परिवार में माता-पिता, एक छोटा भाई और बहन हैंं। साहिल डिलीवरी बॉय था। दिसंबर में परिवार की मर्जी से साहिल की इलाके में ही रहने वाली अलीशा से शादी हुई थी।
विज्ञापन

परिजनों का आरोप है कि शादी के बाद से ही अलीशा साहिल को पसंद नहीं करती थी। छोटी-छोटी बातों पर वह उससे झगड़ती थी। करीब तीन महीने पहले झगड़ा कर वह अपने मायके चली गई थी। बाद में परिजन फैसला कर उसे वापस घर ले आए थे। इधर साहिल को शक था कि उसकी पत्नी की किसी और युवक के साथ नजदीकियां हैं। परिजनों का आरोप है कि अक्सर अलीशा चुपचाप फोन पर किसी से बात करती थी। इस बात पर साहिल व अलीशा की बहस भी होती थी। बुधवार रात करीब आठ बजे भी दोनों के बीच बहस हुई। साहिल अलीशा का मोबाइल चेक करने लगा। इस बात पर दोनों के बीच हाथापाई हुई। बाद में मामला शांत हुआ तो 12 बजे साहिल सो गया।
इस बीच करीब 3 बजे अचानक अलीशा ने सोते हुए साहिल के गले में दुपट्टा डालकर उसका गला घोंट कर दिया। वारदात को अंजाम देने के लिए वह उसकी छाती पर बैठ गई। हत्या के बाद उसे कुछ समझ नहीं आया। वह तीसरी मंजिल स्थित कमरे के दरवाजे पर बदहवास खड़ी थी। करीब 3.30 बजे साहिल की मां उठी तो उन्होंने अलीशा को घबराए हुए खड़े देखा।
सास को देखते ही अलीशा घर से निकली और भाग गई। साहिल की मां उसके कमरे में पहुंची तो उन्होंने देखा कि उसके मुंह से खून बह रहा था। उसके गले पर दुपट्टा लिपटा हुआ था। साहिल की मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन


हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है, महिला का दावा है कि उसका पति उस पर शक करता था, इसी वजह से उसने गुस्से में वारदात को अंजाम दिया।
राजेंद्र प्रसाद मीणा, शाहदरा जिला पुलिस उपायुक्त
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें