अब नए सत्र से सरकारी स्कूलों में बिना आधार कार्ड के दाखिला नहीं मिल पाएगा। इस संबंध में शिक्षा विभाग ने सभी जिलों के शिक्षा अधिकारियों को पत्र भेज कर सूचित कर दिया है।
नए सत्र में अगर सरकारी स्कूल में दाखिला लेना है तो आपके पास बच्चे का आधार कार्ड होना जरूरी है। शिक्षा विभाग ने सभी जिलों के शिक्षा अधिकारियों को पत्र भेज कर सूचित किया।
इसकी वजह से सरकारी स्कूलों में इस बार दाखिलों में 60 प्रतिशत तक गिरावट आई है। इसका सबसे ज्यादा असर स्लम में रहने वाले बच्चों पर पड़ रहा।
स्लम कॉलोनियों में रहने वाले मजदूर तबका दूसरे राज्यों से आकर मजदूरी करते हैं। उनके पास न तो रिहायशी प्रमाण पत्र है और न उनका आधार कार्ड बनेगा।
इसके चलते अधिकांश अभिभावकों ने निजी स्कूलों में बच्चों का दाखिला करवा लिया या फिर बिना दाखिले करवाए बच्चों को काम पर भेज दिया।
सेक्टर-15ए प्राइमरी स्कूल के हेडमास्टर चत्तर सिंह ने बताया कि उनके पास सबसे ज्यादा स्लम कॉलोनियों के बच्चे पढ़ने आते हैं, लेकिन अबकी बार आधार कार्ड अनिवार्य करने से उनके स्कूल में 40 प्रतिशत से ज्यादा गिरावट आई है।