फोर्टिस अस्पताल में भर्ती भाजपा नेता ब्रजपाल तेवतिया की हालत अभी स्थिर है। रविवार को डॉक्टरों ने स्थिति जानके लिए करीब पांच मिनट के लिए वेंटिलेटर हटाया।
तेवतिया को सांस लेने में कोई परेशानी नहीं हुई। इस प्रक्रिया को लेकर डॉक्टर खुश हैं और इसी तरह वेंटिलेटर हटाने का धीरे-धीरे समय बढ़ाया जाएगा। हालांकि, अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि तेवतिया की हालत अभी स्थिर है, बहुत ज्यादा सुधार नहीं है।
डॉक्टरों की टीम लगातार नजर बनाए हुए हैं। तेवतिया के भाई विकास ने बताया कि ब्लड पूरी तरह बंद हो चुका है और हाथ ने भी मूवमेंट किया है। रविवार को करीब पांच मिनट तक भाई बिना वेंटिलेटर के रहे और किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं हुई।
उनकी माने तो अब धीरे-धीरे वेंटिलेटर हटाने का समय बढ़ाया जाएगा जिससे पूरी तरह से कृत्रिम सांस की जरूरत न पडे़। इसे डॉक्टरों ने सहूलियत के लिए लगा रखा है।