फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्विच दिल्ली अभियान को नई रफ्तार देंगे युवा

Wed, 31 Mar 2021 03:23 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

  • ई वाहनों के लिए जागरुकता अभियान का अंतिम सप्ताह युवाओं पर केंद्रित
  • पेट्रोल बाइक की तुलना में सालाना 20 हजार रुपये की होगी बचत
विज्ञापन
इलेक्ट्रिक वाहन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्विच दिल्ली ईवी जागरुकता अभियान का अंतिम(आठवां) सप्ताह दिल्ली के युवाओं पर केंद्रित रहेगा। इसके तहत इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने के लिए युवाओं को प्रेरित किया जाएगा। परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने इस आंदोलन को सफल बनाने में युवाओं की भूमिका अहम बताते हुए पहला वाहन इलेक्ट्रिक ही खरीदने की अपील की।

विज्ञापन


गहलोत ने कहा कि किसी भी देश में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। स्विच दिल्ली अभियान के जरिये अधिक से अधिक युवा जुड़कर इलेक्ट्रिक वाहन खरीदकर दिल्ली को स्वच्छ बनाने में निर्णायक भूमिका निभा सकते हैं।

दिल्ली की ईवी नीति के तहत इलेक्ट्रिक वाहनों की खरीदारी पर युवाओं को वित्तीय और गैर-वित्तीय लाभ मिलेगा। इलेक्ट्रिक टू व्हीलर से ईंधन के मद में काफी बचत की जा सकती है। पेट्रोल स्कूटर की तुलना में 22 हजार जबकि ई बाइक के इस्तेमाल से सालाना 20 हजार रुपये की वार्षिक बचत की जा सकती है। पेट्रोल वाहनों की अपेक्षा इलेक्ट्रिक दुपहिया वाहनों के इस्तेमाल से 11 पेड़ों के बराबर(1.98 टन कार्बन उत्सर्जन)में कमी हो सकती है। पेट्रोल-डीजल की बजाए इलेक्ट्रिक वाहन खरीदकर दिल्ली के युवा पूरे भारत के लिए उदाहरण स्थापित कर सकते हैं।
विज्ञापन


कैलाश गहलोत ने कहा कि दिल्ली के युवाओं में इलेक्ट्रिक वाहन खरीदकर दिल्ली को बदलने की क्षमता है। इससे राजधानी में वाहनों से होने वाले प्रदूषण में कमी के साथ साथ दिल्ली को ईवी राजधानी बनाने के सीएम के सपने को भी साकार कर सकते हैं। इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने के लिए स्विच दिल्ली प्रतिज्ञा लेकर युवा, इस अभियान के प्रति अपनी प्रतिबद्धता साबित कर सकते हैं।

जन आंदोलन की लें जिम्मेवारी
परिवहन मंत्री ने दिल्लीवासियों से आग्रह किया कि इलेक्ट्रिक वाहन खरीदकर, इस अभियान को जन आंदोलन को सफल बनाने की जिम्मेवारी लेने के लिए आगे बढ़ें। इस नीति के तहत प्रोत्साहनों के अलावा बुनियादी ढांचे को भी बेहतर बनाने के लिए सरकार की ओर से लगातार इलेक्ट्रिक वाहनों को प्रोत्सहित किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें