फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा: रास्ता नहीं बताने पर कार सवारों ने गार्ड की तीन अंगुलियां काटीं

Sun, 14 May 2017 09:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
विज्ञापन
demo pic - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र में रास्ता नहीं बताने पर कार सवार तीन युवकों ने ड्यूटी से घर लौट रहे सुरक्षाकर्मी को अगवा कर लिया। इसके बाद नोएडा सेक्टर-137 स्थित एक घेर में ले जाकर चारा मशीन से उसकी तीन अंगुलियां काट दीं। घायल सुरक्षाकर्मी को नोएडा के अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने पीड़ित के भाई प्रताप की शिकायत के आधार पर अज्ञात कार सवारों पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है।    
विज्ञापन


मूलरूप से बहराइच निवासी अनिल कुमार ग्रेटर नोएडा के गढ़ी शहदरा गांव में किराये पर रहता है। वह नोएडा सेक्टर-137 स्थित निर्माणाधीन साइट पर सुरक्षाकर्मी है। शुक्रवार शाम ड्यूटी के बाद अनिल साइट से पैदल ही घर लौट रहा था। अनिल ने पुलिस को बताया कि पारस टेरा सोसायटी के पास एक लाल रंग की स्विफ्ट कार उसके पास आकर रुकी। कार में बैठे एक युवक ने उससे कुलेसरा जाने का रास्ता पूछा। जब वह रास्ता नहीं बता पाया तो आरोपियों ने उसे कार में खींच लिया। 

कार सवार युवक उसे नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे के किनारे स्थित एक गांव में मंदिर के पास बने घेर में ले गए। आरोपियों ने अनिल को बुरी तरह पीटा और फिर चारा काटने वाली मशीन में उसका हाथ रखकर तीन अंगुलियां काट दीं। वहीं, चौथी अंगुली भी जख्मी हो गई। अनिल को लहूलुहान हालत में छोड़कर आरोपी फरार हो गए, पीड़ित किसी तरह अस्पताल पहुंचा। अस्पताल से पुलिस को सूचना दी गई, जहां से उसे दिल्ली के अस्पताल रेफर कर दिया गया। 
विज्ञापन


 कोतवाली प्रभारी मनीष सक्सेना ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। छानबीन में पता चला कि कुछ लोग अनिल पर साथ काम करने का दबाव डाल रहे थे। पुलिस सभी कोणों से जांच कर रही है। आरोपियों की तलाश के प्रयास शुरू कर दिए गए हैं। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें