दोनों ने पीड़िता से 20 हजार रुपये की मांग की, लेकिन पुलिस ने दोनों की इस करतूत वक्त रहते ही उजागर कर गिरफ्तार कर लिया। इसमें आरोपी प्रेमी की पहचान देवराज उर्फ देव (19) और 21 वर्षीय प्रेमिका के तौर पर हुई है। पुलिस ने दोनों के पास से वारदात में इस्तेमाल दो मोबाइल फोन व अन्य सामान बरामद कर लिया है।
पीड़िता को जब इन्होंने वीडियो भेजकर रुपयों की मांग की तो उसने इसकी शिकायत साइबर थाने में की थी। पीड़िता ने बताया कि एक अंजान नंबर से कॉल कर उससे 20 हजार रुपये मांगे जा रहे हैं। आरोपी ने व्हाट्सएप पर उसकी एक अश्लील वीडियो, जो उसके खुद के मोबाइल में थी, वह भेजी है। आरोपी रुपये न देने पर वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दे रहा है।
पीड़िता की शिकायत पर फौरन साइबर थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया। एसएचओ विकास, एएसआई राखी, हवलदार दीपक और सिपाही सौरभ की टीम ने टेक्निकल सर्विलांस की मदद से आरोपी की पहचान के प्रयास शुरू किए।
जांच के बाद आरोपी की पहचान कर उसे शाहदरा जिले से ही दबोच लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि वह पीड़िता की छोटी बहन का प्रेमी है। वीडियो उसे पीड़िता की छोटी बहन ने ही उपलब्ध करवाई है। जानकारी जुटाने के बाद पुलिस की टीम ने आरोपी छोटी बहन को भी दबोच लिया।
मल्टीनेशनल कंपनी नौकरी करती है पीड़िता
पूछताछ के दौरान आरोपी युवती ने बताया कि उसकी बड़ी बहन एक मल्टीनेशनल कंपनी में नौकरी करती है। पिछले दिनों वह अपनी बहन का मोबाइल देख रही थी। उसी दौरान उसने बहन की एक अश्लील वीडियो देखी। वीडियो को उसने अपने मोबाइल पर ट्रांसफर कर दिया। इसके बाद उसने यह वीडियो अपने प्रेमी को दे दी। दोनों ने पीड़िता को ब्लैकमेल कर वसूली की योजना बनाई।
छोटी का ब्रेकअप करवाना चाहती थी बड़ी बहन
आरोपी युवती ने बताया कि उसकी बड़ी बहन को उसका प्रेमी पसंद नहीं था। उसका प्रेमी सड़क पर रेहड़ी पर खाने-पीने का सामान बेचता था। यह बात उसकी बहन को पसंद नहीं थी। वह उससे दूर रहने को कहती थी। इसी वजह से उसने बहन को सबक सिखाने की नीयत ये योजना बनाई। आरोपी देवराज को भी रुपयों की जरूरत थी तो वह भी ब्लैकमेलिंग के लिए तैयार हो गया।