फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: युवतियों ने की ऑटो ड्राइवर से रेप की कोशिश

Thu, 16 Jul 2015 06:17 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली के सफदरजंग एंक्लेव इलाके में दो युवतियों ने ऑटो चालक को घर में घेर लिया तो वह पहली मंजिल से कूद गया। एक युवती ऑटो चालक के साथ संबंध बनाना चाहती थी, जबकि दूसरी युवती उसकी वीडियो बना रही थी।
विज्ञापन


ऑटो चालक के दोनों पैर टूट गए हैं। उसे ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। सफदरजंग एंक्लेव थाना पुलिस ने ऑटो चालक की शिकायत पर मामला दर्जकर एक युवती को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार साकेत इलाके में रहने वाला रमेश प्रसाद (40) ऑटो चलाता है। वह मंगलवार शाम को साकेत इलाके में खड़ा था। यहां पर एक युवती ने उसका ऑटो लिया और अर्जुन नगर जाने के लिए कहा।
विज्ञापन

फिर की संबंध बनाने की जिद

रास्ते में युवती ने ऑटो चालक से 500 रुपये ये कहकर ले लिए वह घर पहुंचकर दे देगी। रमेश प्रसाद ने युवती को अर्जुन नगर में उसके घर छोड़ दिया।

युवती सामान रखने के बहाने ऑटो चालक को पहली मंजिल पर स्थित अपने घर में ले गई। घर में घुसते ही युवती ने घर की कुंडी अंदर से बंद कर दी। वह ऑटो चालक को शराब पीने के लिए जिद करने लगी।

जब ऑटो चालक ने शराब पीने से मना कर दिया तो युवती ने उसके मुंह पर शराब फेंक दी। इसी बीच युवती शराब पीती रही। कुछ देर बाद युवती रमेश प्रसाद से संबंध बनाने के लिए जिद करने लगी।
विज्ञापन

कपड़े फाड़े तो लगा दी छलांग

ऑटो चालक ने जब संबंध बनाने से इनकार कर दिया तो युवती ने उसके कपड़े फाड़ दिए । युवती घर से बाहर निकल गई और बाहर से कुंडी बंद कर दी।

कुछ देर बाद वह पड़ोस में रहने वाली विदेशी युवती को बुला लिया । युवती रमेश के साथ अश्लील हरकतें करने लगी जबकि विदेशी युवती वीडियो बनाने लगी।

युवती ने रमेश का पर्स व अन्य सामान छीन लिया। इससे घबराए ऑटो चालक ने बालकनी से नीचे छलांग लगा दी। ऑटो चालक ने तड़के करीब 4 बजे इसकी सूचना पुलिस को दी।

रमेश को ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया। उसके दोनों पैरों में फैक्चर आया है। सफदरजंग एंक्लवे थाना पुलिस ने युवती को गिरफ्तार कर लिया है। विदेशी युवती से पूछताछ की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें