नोएडा की कोतवाली फेज थ्री क्षेत्र में बुधवार शाम एक युवती से दरिंदगी का मामला सामने आया है। छह युवकों ने युवती से सामूहिक दुष्कर्म किया और युवती से मारपीट भी की। गंभीर हालत में युवती को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
कोतवाली फेज थ्री पुलिस मामला दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बाकी आरोपियों की तलाश की जा रही है। पुलिस के अनुसार, कोतवाली फेज थ्री निवासी युवती (20) कुछ दिनों से नौकरी तलाश रही थी।
इस बीच एक कंपनी में नौकरी करने वाले युवक से उसकी पहचान हो गई। युवक नौकरी दिलवाने की बात युवती व उसकी मां से भी कर चुका था। बुधवार शाम को युवक ने युवती से नौकरी के लिए जरूरी कागजात मांगे थे।
युवती कागजात लेकर युवक के पास एफएनजी के पास एक पार्क में पहुंची थी। पार्क सुनसान था और वहां आसपास आबादी नहीं है। युवक व युवती बातचीत कर रहे थे तभी दो युवक वहां पहुंचे और युवती से छेड़खानी करने लगे।