फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री को ब्लैकमेल कर महिला पत्रकार मांग रही थी ढाई करोड़ रुपए, गिरफ्तार

Mon, 22 Apr 2019 08:10 PM IST
vivek shukla न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री डॉ. महेश शर्मा को ब्लैकमेल करके एक महिला पत्रकार ढाई करोड़ रुपए की मांग कर रही थी। पुलिस ने आरोपी महिला पत्रकार को गिरफ्तार कर उसका टैब कब्जे में ले लिया। जांच के दौरान पुलिस ने टैब की जांच की, जिसमें पहली किस्त 43 लाख की सोमवार शाम तक देनी थी, जबकि दूसरी किस्त मंगलवार सुबह दो करोड़ की देनी थी।

विज्ञापन


सहायक पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ ने कहा, ‘‘आज दोपहर केंद्रीय मंत्री डॉ. महेश शर्मा ने पुलिस को सूचना दी कि एक महिला पत्रकार उनके पास आई है तथा उसने एक खबरिया चैनल के संपादक आलोक का पत्र उन्हें दिया है। महिला उनसे ढाई करोड़ रुपए की रंगदारी मांग रही है।’’ 

कौस्तुभ ने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, नगर पुलिस अधीक्षक सहित पुलिस के सभी आला अधिकारी पहुंचे और महिला पत्रकार को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा, ‘‘पुलिस महिला पत्रकार से पूछताछ कर रही है। उसका संपादक आलोक फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।’’ केंद्रीय मंत्री ने इस बारे में पूछे जाने पर कहा कि उन्होंने घटना की सूचना पुलिस को दे दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है

मिली जानकारी के अनुसार इस घटना में छह से सात लोग शामिल हैं। बताया जा रहा है कि एक चैनल बंद होने के बाद से आरोपियों ने ब्लैकमेलिंग का काम शुरू कर दिया था। पुलिस के अनुसार इस गैंग ने कई लोगों को अपना शिकार बनाया है। ये वीडियो के जरिए लोगों को ब्लैकमेल करते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें