फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली कैफे फायरिंग केस: प्रेमिका ने स्नैपचैट से दिखाई राह, प्रेमी ने दोनों हाथों में पिस्टल से बरसाई गोलियां

Wed, 16 Sep 2026 08:07 AM IST
Vijay Singh Pundir अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

पुलिस ने करीब 350 सीसीटीवी फुटेज की पड़ताल के बाद मुख्य आरोपी को अजमेर, राजस्थान से दबोच लिया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान वजीराबाद निवासी अदनान उर्फ अद्दू और इसकी गर्लफ्रेंड आफरीन उर्फ चंदा के रूप में हुई है। जांच में पता चला कि करीब एक माह पूर्व अदनान की समीर नामक युवक से कहासुनी हुई। दोनों ओर से एक दूसरे को धमकी दी गई। इस बीच अदनान बदला लेने की फिराक में था। 
विज्ञापन
स्नैपचैट से लोकेशन बताकर करवाई फायरिंग, गर्लफ्रेंड संग मुख्य आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आनंद विहार स्थित कड़कड़डूमा कम्युनिटी सेंटर में एक कैफे के बाहर हुई फायरिंग के मामले में पुलिस ने एक युवती व उसके प्रेमी को गिरफ्तार किया है। दरअसल युवती ने स्नेपचैट पर पीड़ितों का वीडियो देखकर उनकी लोकेशन अपने प्रेमी को बताई। 

विज्ञापन

खबर मिलते ही प्रेमी एक अन्य आरोपी के साथ वहां पहुंचा। आरोपी ने कैफे के बाहर मौजूद समीर, अफसर और इरशाद पर गोलियां चला दीं। मुरादनगर, गाजियाबाद निवासी निवासी अफसर को तीन गोलियां लगीं, वहीं इरशाद को एक गोली लगी। हमला करने के बाद आरोपी फरार हो गया। पुलिस ने करीब 350 सीसीटीवी फुटेज की पड़ताल के बाद मुख्य आरोपी को अजमेर, राजस्थान से दबोच लिया।

पकड़े गए आरोपियों की पहचान वजीराबाद निवासी अदनान उर्फ अद्दू और इसकी गर्लफ्रेंड आफरीन उर्फ चंदा के रूप में हुई है। पुलिस को मामले में एक अन्य आरोपी मुजम्मिल उर्फ साहिल की तलाश है। पुलिस ने आरोपियों के पास से वारदात में इस्तेमाल दो पिस्टल, एक स्कूटी, गर्लफ्रेंड का मोबाइल फोन और वारदात के समय पहने कपड़े बरामद किए हैं।

शाहदरा जिला पुलिस उपायुक्त आरपी मीणा ने बताया कि 11 सितंबर की रात करीब डेढ़ बजे आनंद विहार पुलिस को सूचना मिली थी कि कैफे के बाहर फायरिंग हुई है। वारदात में दो युवक जख्मी हुए। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर पड़ताल की। करीब 350 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की पड़ताल की गई।

आनंद विहार पुलिस के अलावा स्पेशल स्टाफ और एएनटीएफ को जांच में शामिल किया गया। छानबीन के बाद आरोपी की लोकेशन अजमेर की मिली। उसे वहां से दबोच लिया गया। जांच में पता चला कि करीब एक माह पूर्व अदनान की समीर नामक युवक से कहासुनी हुई। दोनों ओर से एक दूसरे को धमकी दी गई।
विज्ञापन

इस बीच अदनान बदला लेने की फिराक में था। 11 सितंबर को अदनान की गर्लफ्रेंड आफरीन ने स्नेपचैट पर वीडियो देखकर उसकी सूचना दी। कैफे में समीर के अलावा उसके दो दोस्त अफसर और इरशाद भी मौजूद थे। अदनान अपने दोस्त मुजम्मिल के साथ स्कूटी से वहां पहुंचा। मुजम्मिल स्कूटी चला रहा था। अदनान ने दो पिस्टल से दोनों हाथ से तीनों दोस्तों पर फायरिंग कर दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें