फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादीशुदा महिला की कार पर युवक लिखता है गंदी बात

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर की एक पॉश सोसायटी में रहने वाले इंस्पेक्टर की पत्नी ने एक युवक के खिलाफ शिकायत दी है। आरोप है कि युवक उनकी कार पर अश्लील शब्द लिखता है।
विज्ञापन


विरोध करने पर युवक उनके साथ अभद्र भाषा का प्रयोग करता है। युवक पिछले एक महीने से ऐसा व्यवहार कर रहा है। इससे तंग आकर महिला ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।

कासना कोतवाली के पास स्थित एक सोसायटी में बुलंदशहर जिले में तैनात इंस्पेक्टर का परिवार रहता है। इंस्पेक्टर की पत्नी का कहना है कि सोसायटी की पार्किंग में उनकी कार खड़ी रहती है, जिससे उस पर पर धूल जम जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले एक महीने से वो ऐसी हरकत कर रहा है

सोसायटी का ही रहने वाला एक युवक कार पर अश्लील बात लिख जाता है। वह पिछले एक महीने से ऐसी हरकत कर रहा है। महिला ने बताया कि उसने इस बात की शिकायत सेक्टर के लोगों से भी की, लेकिन कोई भी मामले में बोलने को तैयार नही हुआ।

युवक की हरकतों से परेशान होकर महिला ने मामले की शिकायत कासना पुलिस से की है। पुलिस ने महिला को आरोपी के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

पुलिस के मुताबिक सोसायटी में रहने वाली महिला ने एक युवक कार पर कार के सीसे पर अश्लील शब्द लिखने का आरोप लगाया है। शिकायत पर मामले की जांच की जा रही है। आरोपी की पहचान कर उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें