फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: महिला मित्र के साथ पार्क गया युवक कुए में डूबा, हुई मौत, चश्मदीद बोली- अंधेरे की वजह से नहीं दिखा कुआं

Sun, 26 Mar 2023 08:57 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

मृतक की शिनाख्त शिव दुर्गा विहार, लक्कड़पुर फरीदाबाद हरियाणा निवासी पवन (23) के रूप में हुई है। वह शादीशुदा है और उसके दो बच्चे रियांश (3) और लड़की 6 महीने की है। वह एक निजी कंपनी में काम करता था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली कैंट इलाके में अपनी महिला मित्र के साथ पार्क गए युवक की कुआं में गिरकर संदिग्ध हालत में मौत हो गई। युवती ने बताया कि अंधेरा होने की वजह से उसका दोस्त कुआं को देख नहीं पाया और उसका पैर फिसल गया।

विज्ञापन


घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस व दमकल विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे। गोताखोरों ने कुछ देर में युवक को बाहर निकालकर पास के अस्पताल में ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस उसके परिवार वालों को घटना की जानकारी देकर मामले की छानबीन कर रही है।

मृतक की शिनाख्त शिव दुर्गा विहार, लक्कड़पुर फरीदाबाद हरियाणा निवासी पवन (23) के रूप में हुई है। वह शादीशुदा है और उसके दो बच्चे रियांश (3) और लड़की 6 महीने की है। वह एक निजी कंपनी में काम करता था। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शनिवार रात करीब 8.40 बजे किर्बी प्लेस की रहने वाली एक 20 साल की युवती बदहवास हालत में सुब्रतो पार्क पुलिस चौकी पहुंची। उसने बताया कि उसका दोस्त पवन पीडब्ल्यूडी पार्क धौला कुआं स्थित कुएं में गिर गया है। 
विज्ञापन


सूचना मिलते ही उप निरीक्षक गजेंद्र अपनी टीम लेकर पार्क में पहुंचे। पुलिस की टीम कुएं के अंदर पवन का पता लगाने का प्रयास किया, लेकिन कुएं के अंदर करीब 12 फीट पानी था। पुलिस ने इसकी सूचना दमकल विभाग के साथ साथ गोताखोरों को दी। पवन के बारे में जानकारी लेने के बाद पुलिस ने उसके परिवार वालों को घटना की जानकारी दी। पवन के पिता गणेश और उसके चचेरा भाई सुभाष मौके पर पहुंच गए।

मौके पर पहुंचे गोताखोरों ने कुएं से पवन को निकालने के बाद उसे पास के अस्पताल ले गए, जहां उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस सूत्रों का कहना है कि पवन की शादी के तीन साल हुए हैं। एक साल से उसकी पत्नी उससे अलग रह रही है। पुलिस परिवार वालों से पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है। जांच में पता चला है कि पार्क में निर्माण कार्य होने की वजह से कुआं खुला हुआ था। पुलिस ने पीडब्ल्यूडी को भी नोटिस भेजकर अपना पक्ष रखने के लिए कहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें