फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: कुत्ता दरवाजे पर करता था गंदगी, विरोध पर बुजुर्ग पिता व लकवाग्रस्त बेटे को पीटा

Sun, 26 Mar 2023 08:24 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

हमले में पीड़ित राजेश कुमार (48), पिता राजकुमार (70) और मां दयावती (65) बुरी तरह जख्मी हो गए। घायलों को स्वामी दयानंद अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।
विज्ञापन
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गीता कॉलोनी में चचेरे भाई का कुत्ता रोजाना लकवाग्रस्त युवक के दरवाजे पर आकर गंदगी करता था। युवक और 70 वर्षीय बीमार पिता ने विरोध किया तो आरोपी ने दोनों को जमीन पर गिराकर बुरी तरह पीट दिया। जेठानी के विरोध पर करने पर युवक की मां ने उसे भी पीट दिया।

विज्ञापन


हमले में पीड़ित राजेश कुमार (48), पिता राजकुमार (70) और मां दयावती (65) बुरी तरह जख्मी हो गए। घायलों को स्वामी दयानंद अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। पुलिस ने मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज किया है।

पुलिस के मुताबिक, राजेश कुमार परिवार के साथ झील खुरेंजा, स्कूटर मार्केट में रहते हैं। परिवार में पिता राजकुमार, मां दयावती व अन्य सदस्य हैं। पिछले कुछ समय से राजेश को लकवा हुआ है। आरोप है कि घर के बराबर में राजेश के चाचा राजवीर सिंह का परिवार रहता है। चाचा की मौत के बाद बेटा वीरेंद्र उर्फ बॉबी परिवार को परेशान करता है। कई बार राजेश ने इसके लिए मना भी किया। वीरेंद्र राजेश अपने कुत्ते से राजेश के दरवाजे पर गंदगी करवाता है।
विज्ञापन


आरोप है कि शनिवार रात को राजेश व पिता ने इसका विरोध किया तो आरोपी भड़क गया। मां सावित्री देवी भी वहां पहुंच गई। दोनों ने राजेश और पिता को धक्का देकर गिरा दिया। दयावती बेटे-पति को बचाने आई तो दोनों ने उन्हें भी बुरी तरह पीटा। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें